इमरान खान, प्रिंस चार्ल्स ने फोन पर जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 पर चर्चा की

By भाषा | Published: December 3, 2020 10:03 PM2020-12-03T22:03:16+5:302020-12-03T22:03:16+5:30

Imran Khan, Prince Charles discusses climate change and Kovid-19 over phone | इमरान खान, प्रिंस चार्ल्स ने फोन पर जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 पर चर्चा की

इमरान खान, प्रिंस चार्ल्स ने फोन पर जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 पर चर्चा की

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, तीन दिसंबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने बृहस्पतिवार को फोन पर बातचीत की तथा उन्होंने जलवायु परिवर्तन एवं कोविड-19 सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा है कि प्रिंस ऑफ वेल्स और प्रधानमंत्री खान साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए व्यापक वैश्विक सहयोग की जरूरत को लेकर, खासतौर पर जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के संरक्षण पर सहमत हुए।

ब्रिटेन अगले साल कॉप 26 (जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) की मेजबानी करने जा रहा है और प्रिंस चार्ल्स ने जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के प्रति पाकिस्तान के संकल्प का स्वागत किया। साथ ही, पाकिस्तान में ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोत के उपयोग बढ़ने के लिए ब्रिटेन द्वारा सहयोग किए जाने की बात कही।

बयान में कहा गया है, ‘‘उन्होंने ब्रिटेन और पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ मित्रता प्रदर्शित करने सहित दोनों राष्ट्रमंडल सदस्य देशों के बीच करीबी एवं अनूठा जुड़ाव होने का एक बार फिर से जिक्र किया। ’’

बयान में कहा गया है कि प्रिंस चार्ल्स ने पाकिस्तान में कोविड-19 से हुई मौतों पर शोक भी प्रकट किया।

पाकिस्तान में इस महामारी से 8,205 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Imran Khan, Prince Charles discusses climate change and Kovid-19 over phone

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे