Hurricane Agatha 2022: तूफान ‘अगाथा’ ने मैक्सिको में मचाई भारी तबाही, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की हुई मौत, 20 अन्य हए घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 1, 2022 09:54 AM2022-06-01T09:54:45+5:302022-06-01T09:58:57+5:30

Hurricane Agatha 2022: बताया जा रहा है कि तूफान ‘अगाथा’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या दस हो गई है। यही नहीं 20 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है।

Hurricane Agatha 2022 wreaks havoc Mexico 10 people killed 20 others injured due to floods landslides us national hurricane centre osaka | Hurricane Agatha 2022: तूफान ‘अगाथा’ ने मैक्सिको में मचाई भारी तबाही, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की हुई मौत, 20 अन्य हए घायल

Hurricane Agatha 2022: तूफान ‘अगाथा’ ने मैक्सिको में मचाई भारी तबाही, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की हुई मौत, 20 अन्य हए घायल

Highlightsदक्षिणी मेक्सिको में एक साथ तूफान, बाढ़ और भूस्खलन होने की खबर सामने आई है। इसके पीछे ‘अगाथा’ को कारण बताया जा रहा है।हालात को देखते हुए रेज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Hurricane Agatha 2022: दक्षिणी मेक्सिको में तूफान ‘अगाथा’ के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते कम से कम दस लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग अब भी लापता हैं। दक्षिणी शहर ओक्साका के गवर्नर ने यह जानकारी दी है। ऐसे में ओक्साका में नागरिक सुरक्षा कार्यालय ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें मछुआरों के बचाव के लिए नावों को समुद्र तटों पर ले जाया जा रहा है। इसके अलावा हुआतुल्को में नगर अधिकारियों ने सभी रिसॉर्ट के समुद्र तटों और इसके प्रसिद्ध "सात बे" को "पूर्ण रूप से बंद" करने का भी आदेश दे दिया है। यही नहीं आपातकालीन तूफान को देखते हुए स्थानीय स्कूलों को भी बंद कर दिया है। 

बाढ़ और भूस्खलन के कारण 10 लोगों की हुई मौत

ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने बताया कि बाढ़ के कारण कई मकान बह गए, जबकि कई लोग दलदल और चट्टानों के मलबे में दब गए है। मूरात ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘ लोगों की मौत बाढ़ और भूस्खलन होने के कारण हुई।’’ ऐसे में यहां पर दस लोगों के मरने की भी खबर सामने आ रही है। 

यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए यूएस नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा कि ‘अगाथा’  के दक्षिणी राज्य ओक्साका में प्यूर्टो एस्कॉन्डिडो और प्यूर्टो एंजेल के पास के क्षेत्र में सोमवार दोपहर या शाम को शक्तिशाली श्रेणी वाले तीन तूफान के रूप में लैंडफॉल बनाने की उम्मीद थी। 

105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली थी हवाएं

इस पर आगे बोलते हुए ओक्साका के गवर्नर एलेजांद्रो मूरात ने कहा कि जान गंवाने वाले अधिकतर लोग पहाड़ी इलाकों के कई छोटे शहरों से थे, जबकि हुआतुल्को के रिज़ार्ट के पास तीन बच्चों के लापता होने की खबर भी है। बताया जा रहा है कि ‘अगाथा’ के प्रभाव के चलते 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं है। हालांकि, अब वह कमजोर पड़ गया और मंगलवार को वेराक्रूज़ राज्य की ओर बढ़ गया है। 

Web Title: Hurricane Agatha 2022 wreaks havoc Mexico 10 people killed 20 others injured due to floods landslides us national hurricane centre osaka

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mexico