खूंखार आतंकवादी जलालुद्दीन हक्कानी की मौत, हक्कानी नेटवर्क के सरगना ने ली थी सैकड़ों की जान
By भारती द्विवेदी | Published: September 4, 2018 10:12 AM2018-09-04T10:12:46+5:302018-09-04T10:26:06+5:30
Haqqani Founder & Terrorist Jalaluddin Haqqani Died: हक्कानी अल कायदा के नेताओं के काफी करीब था और अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों में आतंकवादी समूह का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
नई दिल्ली, 4 सितंबर: आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क का संस्थापक जलालुद्दीन हक्कानी की मौत हो चुकी है। इस बात की पुष्टि तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने की है। खबर के अनुसार हक्कानी काफी लंबे से समय से बीमार था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हक्कानी अफगान तालिबान के नेताओं समेत आतंकवादी संगठन क्वेटा शूरा के सदस्य था, जो कि बलूचिस्तान में सक्रिय थे।
Taliban spox Zabihullah Mujahid has announced death of Jalaluddin Haqqani, founder of Haqqani Network,member of Quetta Shura, instrumental figure in keeping Taliban together after death of Mullah Omar,father of Taliban Dy emir&military supremo Sirajuddin Haqqani: US Media reports
— ANI (@ANI) September 4, 2018
मुजाहिद ने आगे कहा कि पूर्व अफगान तालिबान नेता मुल्ला उमर की मौत के बाद तालिबान को एक साथ रखने में हक्कानी ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हक्कानी अल कायदा के नेताओं के काफी करीब था और अफगानिस्तानऔर पाकिस्तान दोनों में आतंकवादी समूह का समर्थन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हक्कानी तालिबान के डिप्टी ऐमीर और सैन्य कमांडर सिरजुद्दीन हक्कानी का पिता था। फिलहाल संगठन की कमान सिरजुद्दीन के पास है।
जलालुद्दीन हक्कानी का जन्म साल 1939 में अफगान प्रांत पकतिया में हुआ था। उसने दारुल उलूम हक्कानिया से पढ़ाई की थी। अफगानिस्तान में 80 के दशक में हक्कानी नेटवर्क ने सोवियत फौजों से जंग लड़ी थी। उस समय उसे अमेरिका का समर्थन हासिल था। साल 1995 में हक्कानी नेटवर्क तालिबान के साथ मिल गया और दोनों गुटों ने अफगान राजधानी काबुल पर कब्जा जमा लिया। साल 2012 में अमेरिका ने इस गुट को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।