पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलाबारी की, चार लोगों की मौत

By भाषा | Published: November 26, 2020 11:45 PM2020-11-26T23:45:22+5:302020-11-26T23:45:22+5:30

Gunmen opened fire on a vehicle in Pakistan, four people died | पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलाबारी की, चार लोगों की मौत

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने एक वाहन पर गोलाबारी की, चार लोगों की मौत

पेशावर, 26 नवंबर पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले में बृहस्पतिवार को कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक वाहन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधिकारी शफीउल्ला गंडापुर ने कहा कि बंदूकधारियों ने अफगानिस्तान सीमा से लगे जिले की मीर अली तहसील में वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की। मृतकों में एक व्यक्ति स्थानीय जबकि तीन अन्य लोग दिखान, एबटाबाद और गुंजरावाला जिले के निवासी थे।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों को पकड़ने के लिये तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gunmen opened fire on a vehicle in Pakistan, four people died

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे