गूगल पर लगा 4400 करोड़ का जुर्माना, फ्रांस ने दर्ज कराया कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का मामला

By वैशाली कुमारी | Published: July 13, 2021 06:44 PM2021-07-13T18:44:01+5:302021-07-13T18:44:01+5:30

फ्रांस के प्रतिस्पर्धा नियामक ने मंगलवार को घोषणा की कि उसने फ्रांसीसी प्रकाशकों के साथ विवाद में गूगल पर 59.2 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।

Google fined ₹4,400 crore by France over news copyright issue | गूगल पर लगा 4400 करोड़ का जुर्माना, फ्रांस ने दर्ज कराया कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का मामला

Google

Highlights गूगल ने कहा है कि वो कुछ पब्लिशर्स के साथ एक समझौता करने के कगार पर है। टेक कंपनी को पब्लिशर्स के समाचार उपयोग करने के बदले भुगतान करना होगा। प्रतिदिन के हिसाब से 900,000 यूरो (करीब 1 मिलियन डॉलर) का  जुर्माना भरना होगा।

पेरिसः गूगल और फ्रांस के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। गूगल पर फ्रांस में 500 मिलियन यूरो या 59.2 करोड़ डॉलर  (करीब 4,400 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।

फ्रांस ने गूगल पर पब्लिशर्स के साथ विवाद के मामले में कॉपीराइट कानून के उल्लंघन का दोषी बताया है और इस मामले गूगल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, फ्रांसीसी प्रकाशक चाहते थे कि गूगल उनके समाचार के बदले उन्हें भुगतान करे।

नियामक ने चेतावनी दी कि अगर गूगल समाचार प्रकाशकों को मुआवजे का भुगतान करने के तौर तरीकों के बारे में दो महीने के अंदर प्रस्ताव नहीं पेश रकता है तो उस पर प्रति दिन करीब 10 लाख डॉलर के हिसाब से और जुर्माना लगाया जाएगा।

गूगल फ्रांस ने एक बयान में कहा कि इस फैसले से वह बेहद निराश है और यह जुर्माना ‘‘हमारे मंच पर किए गए प्रयासों या समाचार सामग्री के उपयोग की वास्तविकता को नहीं दर्शाता है।’’ कंपनी ने कहा कि वह इसके समाधान की दिशा में सद्भावर्ण बातचीत कर रहा है और कुछ प्रकाशकों के साथ एक समझौते पर पहुंचने के कगार पर है।

यह विवाद यूरोपीय संघ के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है जिसमें गूगल एवं अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों को सामग्री के बदले में प्रकाशकों को क्षतिपूर्ति करने को कहा गया है। फ्रांसीसी जांच एजेंसी ने इस साल की शुरुआत में समाचार प्रकाशकों के साथ तीन महीने के भीतर बातचीत करने के लिए गूगल को अस्थायी आदेश जारी किया था।

इन्हीं आदेशों के उल्लंघन को लेकर कंपनी पर मंगलवार को जुर्माना लगाया। गूगल को बार-बार फ्रांसीसी और यूरोपीय संघ के अधिकारियों द्वारा विभिन्न व्यावसायिक गतिविधियों के लिए निशाना बनाया गया है, जिन्हें बाजार में उसके प्रभुत्व का दुरुपयोग करने के रूप में देखा जाता है।

Web Title: Google fined ₹4,400 crore by France over news copyright issue

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे