Google Doodle Today: गूगल डूडल बनाकर मना रहा है उमर खय्याम का 971वां जन्मदिन, जानें कौन हैं ये शख्सियत

By स्वाति सिंह | Published: May 18, 2019 07:53 AM2019-05-18T07:53:04+5:302019-05-18T07:53:04+5:30

उमर खय्याम अपनी कविता और छंदों के लिए भी बेहद प्रसिद्ध थे। उन्होंने एक हजार से अधिक 'रुबैयत' या छंद लिखे। एडवर्ड फिजराल्ड़ द्वारा अनुवादित कार्य का एक खंड 'उमर खय्याम का रुबैयत पश्चिम में उनके निधन के बाद लोकप्रिय हो गया।

Google Doodle is celebrating and celebrating Omar Khayyam's 971th birthday, know more about him | Google Doodle Today: गूगल डूडल बनाकर मना रहा है उमर खय्याम का 971वां जन्मदिन, जानें कौन हैं ये शख्सियत

4 दिसंबर 1131 को उनकी मृत्यु हो गई,  जिसके बाद उन्हें खय्याम गार्डन में दफनाया गया था।

Highlights पूर्वोत्तर ईरान के निशापुर में 18 मई, 1048 को जन्में उमर खय्याम कई गणितीय और वैज्ञानिक खोजों के लिए प्रसिद्ध हैं। घन समीकरणों को हल करने के लिए एक सामान्य तरीका बनाने वाले यह ऐसे पहले व्यक्ति थे।

गूगल शनिवार को डूडल के जरिए प्रसिद्ध फ़ारसी गणितज्ञ, दार्शनिक, कवि और खगोलशास्त्री मर खय्याम का 971 वां जन्मदिन मना रहा है। पूर्वोत्तर ईरान के निशापुर में 18 मई, 1048 को जन्में उमर खय्याम कई गणितीय और वैज्ञानिक खोजों के लिए प्रसिद्ध हैं। घन समीकरणों को हल करने के लिए एक सामान्य तरीका बनाने वाले यह ऐसे पहले व्यक्ति थे। इसमें उन्होंने कॉनिक्स के इंटरसेक्शन के द्वारा जियोमेट्रिक सल्यूशन प्रदान किए।

इसके साथ ही इनका योगदान जलाली कैलेंडर में भी है। यह एक सौर कैलेंडर है जिसे उन्होंने लगभग 33-वर्ष के इंटरकैलेशन साइकल के साथ तैयार किया।  बाद में बाद में अन्य कई कैलेंडर का आधार बन गया।

उमर खय्याम अपनी कविता और छंदों के लिए भी बेहद प्रसिद्ध थे। उन्होंने एक हजार से अधिक 'रुबैयत' या छंद लिखे। एडवर्ड फिजराल्ड़ द्वारा अनुवादित कार्य का एक खंड 'उमर खय्याम का रुबैयत पश्चिम में उनके निधन के बाद लोकप्रिय हो गया। उन्होंने अपने समय के प्रसिद्ध विद्वानों में से एक ख्यायन ने खुरासान प्रांत में मलिक शाह I के सलाहकार और अदालत ज्योतिषी के रूप में काम किया है।

इसके अलावा खय्याम ने अल्जेब्रा में भी प्रमुख योगदान दिया। उन्होंने पास्कल के ट्राइएंगल और बियोनमियस कोइफीसिएंट के ट्राइएंगल अरे की भी खोज की। उन्होंने संगीत और अल्जेब्रा पर एक किताब 'प्रॉब्लम्स ऑफ अर्थमैटिक ’भी लिखी। 4 दिसंबर 1131 को उनकी मृत्यु हो गई,  जिसके बाद उन्हें खय्याम गार्डन में दफनाया गया था।
 

Web Title: Google Doodle is celebrating and celebrating Omar Khayyam's 971th birthday, know more about him

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे