Elisa Leonida Zamfirescu: इस खास महिला को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, जानें एलिसा लियोनिडा के बारे में दिलचस्प बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 10, 2018 09:20 AM2018-11-10T09:20:53+5:302018-11-10T09:26:36+5:30

Google Doodle Elisa Leonida Zamfirescu: गूगल आज दुनिया की पहली महिला इंजीनियरों में से एक एलिसा लियोनिडा जेमफिरेस्कू की 131वीं जन्मतिथि मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल समर्पित किया है।

Google Doodle Celebrates Elisa Leonida Zamfirescu's 131st Birthday, Europe first female engineer, today on 10th November 2018 | Elisa Leonida Zamfirescu: इस खास महिला को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, जानें एलिसा लियोनिडा के बारे में दिलचस्प बातें

Google Doodle today on Elisa Leonida Zamfirescu

गूगल आज दुनिया की पहली महिला इंजीनियरों में से एक एलिसा लियोनिडा जेमफिरेस्कू की 131वीं जन्मतिथि मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल समर्पित किया है। एलिसा लियोनिडा जनरल एसोसिएशन ऑफ रोमानियन इंजीनियर में शामिल होने वाली पहली महिला सदस्य थी। वो रोमानिया के जियोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में एक प्रयोगशाला चलाती थी। सरकार ने उनके योगदान को याद करते हुए 1993 में एक सड़क का नाम भी उनके नाम पर कर दिया।

शिक्षा और करियर की राह एलिसा के लिए आसान नहीं थी। रोमानिया पोर्ट सिटी में 10 नवंबर 1887 को उनका जन्म हुआ था। उन्होंने बुखारेस्ट सेंट्रल स्कूल ऑफ गर्ल्स से अच्छे नंबर से ग्रेजुएशन किया। इसके बावजूद महिला होने की वजह से स्कूल ऑफ हाईवेज एंड ब्रिजेज ने उनका आवेदन निरस्त कर दिया। उस वक्त महिला इंजीनियर अस्तित्व में नहीं थी।

रिजेक्शन के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कहीं और आवेदन करने का फैसला किया। साल 1909 में जर्मनी की रॉयल टेक्निकल एकेडेमी ने उनका आवेदन स्वीकार किया। लेकिन वहां भी उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ा। एडमिशन के बाद उनके डीन ने कहा कि तुम्हें चर्च, बच्चे और रसोई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

इसके बाद एलिसा रोमानिया वापस आ गई और रोमानिया के जियोलॉजिकल इंस्टीट्यूट में सहायक के रूप में काम शुरू कर दिया। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने रेड क्रॉस ज्वॉइन किया और एक केमिस्ट से शादी की। 25 नवंबर 1973 को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में एलिसा की मृत्यु हुई।

English summary :
Google is celebrating 131st birth anniversary of Elisa Leonida Zamfirescu, one of the world's first female engineers, through Google Doodle today on 10th November. Google has dedicated a special doodle on Elisa Leonida Zamfirescu 131st birthday. Elisa Leonida was the first woman member to join the General Association of Engineers in Romania. Elisa Leonida Zamfirescu life history, facts and achievements of her life in hindi.


Web Title: Google Doodle Celebrates Elisa Leonida Zamfirescu's 131st Birthday, Europe first female engineer, today on 10th November 2018

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे