अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आज इस खास अंदाज में मना रहा है गूगल, पेश की 12 कहानियां

By आदित्य द्विवेदी | Published: March 8, 2018 08:29 AM2018-03-08T08:29:03+5:302018-03-08T08:48:08+5:30

इन 12 महिलाओं के सम्मान में है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गूगल-डूडल।

Google is celebrating International Women's Day, interesting story of doodle | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को आज इस खास अंदाज में मना रहा है गूगल, पेश की 12 कहानियां

International Women's Day Google Doodle 2018| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस गूगल डूडल 2018

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को गूगल एक खास अंदाज में मना रहा है। गूगल ने अपने इंद्रधनुषी होमपेज पर आज एक अलग तरह का इंटरैक्टिव डूडल बनाया है। इस डूडल में दुनिया भर की 12 महिला आर्टिस्ट का काम है। इस डूडल में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी का ऐसा अनुभव साझा किया जिसने उन्हें प्रभावित किया। इस कहानी को तस्वीरों की एक सीरीज में पिरोया गया है। इम 12 महिलाओं की सूची में दक्षिण भारत की कावेरी गोपालाकृष्णन को भी जगह मिली है। उनकी स्टोरी का शीर्षक है 'Up on the Roof'.

गूगल ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, 'प्रत्येक आर्टिस्ट ने तस्वीरों को कहानी के रूप में पिरोया है। इसमें कोई एक पल, कोई व्यक्ति या कोई इवेंट शामिल हो सकता है जिसने एक महिला के रूप में उनकी जिंदगी को प्रभावित किया हो।'

डूडल के बारे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल प्रोजेक्ट हेड अलीसा ने लिखा कि हमें उम्मीद है कि शब्दों और तस्वीरों के जरिए हम ऐसी कहानी कह पाएं हैं जो इस दिन की स्पिरिट को सार्थक करती है।

इन 12 महिलाओं के सम्मान में है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गूगल-डूडल

डूडल का शीर्षकआर्टिस्ट का नामदेश
Aarthi the Amazingइसुरीकोलंबो, श्रीलंका
Homelandसफा खानमैनचेस्टर, यूके
Ages and Stagesचिहिरो ताकुचीओसाका, जापान
Ntsoaki's Victoryकराबो पॉपीजोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका
Inwardsतुनाल्या डुनबैंकॉक, थाईलैंड
Trustफिलिपा राइसनॉटिंघम, इंग्लैंड
Nov 1989एना हैफिसजर्मनी
My Aunt Blossomsइस्टैली मेजामैक्सिको
The Boxफ्रैंसेका सनास्विट्जरलैंड
Up on the Roofकावेरी गोपालकृष्णनभारत
Loveलार्तेब्राजील
Minutesटिली वाल्डनयूनाइटेड स्टेट्स

English summary :
International Women's Day Google Doodle 2018: on the occasion of International Women's Day Google has given special Tribute to womanhood with it's special International Women's Day Google Doodle 2018.


Web Title: Google is celebrating International Women's Day, interesting story of doodle

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे