Earth Day 2019: Google ने पृथ्वी दिवस के मौके पर बनाया खास एनिमेटेड Doodle, रोचक जानकारियों से है भरपूर

By आदित्य द्विवेदी | Published: April 22, 2019 08:59 AM2019-04-22T08:59:19+5:302019-04-22T08:59:19+5:30

Google Doodle on Earth day 2019: गूगल ने बनाया रोचक जानकारियों से भरा डूडल। आप भी समझ पाएँगे पृथ्वी दिवस की अहमियत...

Google celebrates earth day 2019 with animated doodle on 22 April, interesting facts to know | Earth Day 2019: Google ने पृथ्वी दिवस के मौके पर बनाया खास एनिमेटेड Doodle, रोचक जानकारियों से है भरपूर

Earth Day 2019: Google ने पृथ्वी दिवस के मौके पर बनाया खास एनिमेटेड Doodle, रोचक जानकारियों से है भरपूर

Highlights इसमें पृथ्वी पर मौजूद 6 अनोखे प्राणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी दी गई है। 22 अप्रैल 1970 के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरूआत की गई थी।

गूगल ने पृथ्वी दिवस के मौके पर एक खास तरह का डूडल बनाया है। इसमें पृथ्वी पर मौजूद 6 अनोखे प्राणी, पक्षी और वनस्पति की जानकारी दी गई है। इसे बड़े ही रोचक तरीके से एनिमेटेड स्लाइड शो में प्रस्तुत किया गया है। आज के गूगल को केविन लॉलिन ने बनाया है। 

केविन का कहना है कि अगर इस डूडल को देखकर आपको धरती के बारे में जानने की और उत्सुकता बढ़ती है तो वो अपने उद्देश्य को सफल मानेंगे। बता दें कि छुट्टियों, वर्षगांठ, और मशहूर कलाकारों, अग्रदूतों और वैज्ञानिकों के जीवन का जश्न मनाने के लिए Google अपने लोगो में कभी-कभी छोटे-छोटे बदलाव करता है। इसे ही डूडल कहते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंः- पृथ्वी दिवस 2019 पर विशेष गूगल डूडल

क्यों मनाते हैं पृथ्वी दिवस

पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानि‘ अर्थ डे’ मनाने की शुरूआत की गई थी।

1970 में शुरू की गई इस परंपरा को 192 देशों ने खुली बांहों से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चुनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।

Web Title: Google celebrates earth day 2019 with animated doodle on 22 April, interesting facts to know

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे