Coronavirus news: कोरोना वायरस से 8,272 लोगों की मौत, इटली में 2503 और ईरान में 1,135 मरे, 206,664 केस पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 18, 2020 08:01 PM2020-03-18T20:01:47+5:302020-03-18T20:58:09+5:30

यूरोप में 3,422 और एशिया में 3,384 मारे गये है। पिछले 24 घंटे में कुल 78,766 मामलों में से 684 और लोगों की मौत हो गई। यूरोप ऐसा महाद्वीप है जहां महामारी सबसे तेजी से फैल रही है। 206,664 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। चीन के बाद इटली और ईरान का बुरा हाल है।

Global coronavirus pandemic cases top 200,000 total dead 8272, iran china italy | Coronavirus news: कोरोना वायरस से 8,272 लोगों की मौत, इटली में 2503 और ईरान में 1,135 मरे, 206,664 केस पॉजिटिव

मध्य ईरान में इस्फ़हान 162 मामले और उत्तर पश्चिम में पूर्वी अजरबैजान 84 मामले रहे।

Highlightsईरान ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित इस देश में एक दिन में ही 147 से अधिक लोगों की मौत हो गई।पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,192 नये मामलों की पुष्टि हुई है और इस तरह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,161 हो गई है।

पेरिसः दुनियाभर में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बुधवार को आठ हजार से अधिक पहुंच गई। आधिकारिक आंकडे के अनुसार विश्वभर में इस महामारी से 8,272 लोगों की मौत हो गई।

जिसमें सबसे अधिक यूरोप में 3,422 और एशिया में 3,384 मारे गये है। पिछले 24 घंटे में कुल 78,766 मामलों में से 684 और लोगों की मौत हो गई। यूरोप ऐसा महाद्वीप है जहां महामारी सबसे तेजी से फैल रही है। 206,664 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। चीन के बाद इटली और ईरान का बुरा हाल है।

कोरोना वायरस से दुनिया भर में दो लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीमारी का प्रकोप दिसंबर में चीन से शुरू हुआ था। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर एक बजे तक कोरोना वायरस से दुनियाभर में करीब 200,680 संक्रमित हो चुके हैं और 8000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। एएफपी ने राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिले आंकड़ों से यह गणना की है।

ईरान ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित इस देश में एक दिन में ही 147 से अधिक लोगों की मौत हो गई जिससे इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 1,135 पहुंच गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री अलिर्ज़ा रायसी ने टेलीविज़न संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अब हर कोई इस बीमारी के बारे में जानता है, और यह बहुत अजीब है कि कुछ इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं।’’ रायसी ने बताया, ‘‘यदि लोग मदद करते हैं, तो हम इसे नियंत्रित कर सकते हैं, और यदि नहीं, तो उम्मीद करें कि यह दो महीने से अधिक समय तक चलेगा।’’

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 1,192 नये मामलों की पुष्टि हुई है और इस तरह संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,161 हो गई है। तेहरान प्रांत में नये मामलों की सबसे अधिक संख्या रही जहां 213 मामले दर्ज किये गये। इसके बाद मध्य ईरान में इस्फ़हान 162 मामले और उत्तर पश्चिम में पूर्वी अजरबैजान 84 मामले रहे। उप स्वास्थ्य मंत्री ने शिकायत की कि तेहरान में ‘‘बाजार व्यस्त हैं’’ और ऐसा नहीं करने की चेतावनियों के बावजूद लोग अपनी कारों से यात्रा कर रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘बस इन दो हफ्तों के लिए धैर्य रखें ताकि ईश्वर की कृपा से, हम इस वायरस को दूर कर सकें।’’ 

Web Title: Global coronavirus pandemic cases top 200,000 total dead 8272, iran china italy

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे