फ्रांस के मशहूर लेखक डॉमिनिक लैपियर का निधन, भारत से था खास लगाव, लिखा था कोलकाता पर आधारित उपन्यास 'सिटी ऑफ जॉय'
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2022 02:43 PM2022-12-05T14:43:01+5:302022-12-05T14:43:01+5:30
मशहूर फ्रांसीसी लेखक डॉमिनिक लैपियर का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनका जन्म 1931 को चेटेलॉन शहर में हुआ था। उन्होंने भारत की आजादी और विभाजन पर आधारित 'फ्रीडम ऑफ मिडनाइट' किताब भी लिखी थी, जिसने दुनिया भर में सुर्खिया बटोरी थी।

फ्रांस के मशहूर लेखक डॉमिनिक लैपियर का निधन, भारत से था खास लगाव, लिखा था कोलकाता पर आधारित उपन्यास 'सिटी ऑफ जॉय'
पेरिस: 91 वर्षीय मशहूर फ्रांसीसी लेखक डॉमिनिक लैपियर, जिन्होंने भारत की खूबसूरती को शब्द दिए और अपने उपन्यास में उतारा, उनका निधन हो गया है । इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने दी। डोमिनिक कोंचोन-लैपियर ने रविवार को फ्रांसीसी अखबार वार-मटिन को बताया, '91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।'
30 जुलाई 1931 को फ्रांस के चेटिलॉन शहर में जन्मे लैपियर की लिखी छह किताबों की करीब 5 करोड़ प्रतियां बिकी थी। ये किताबें उन्होंने अमेरिकी लेखक लैरी कोलिन्स के साथ मिलकर लिखी थी। इनमें सबसे ज्यादा 'इज पेरिस बर्निंग?' लोकप्रिय हुई थी।
लैपियर ने भारत की आजादी और विभाजन पर आधारित 'फ्रीडम ऑफ मिडनाइट' बुक भी लिखी थी, जिसने दुनिया भर में सुर्खिया बटोरी थी
लैपियर के लिखे उपन्यास 'सिटी ऑफ जॉय' का प्रकाशन 1985 में हुआ था । यह उपन्यास कोलकत्ता में एक रिक्शा चालक के जीवन की परेशानियों के बारे में बताती है । 1992 में उनके इस उपन्यास पर एक फिल्म भी रिलीज हुई थी। जिसमें पैट्रिक स्वेज ने अभिनय किया और इसे रोलैंड जोफ द्वारा निर्देशित किया गया था। इतना ही नहीं लैपियर ने 'सिटी ऑफ जॉय' से मिली रॉयल्टी का ज्यादातर हिस्सा भारत में मानव सेवाओं के लिए होने वाले कामकाज के लिए दान कर दिया था।
1965 में प्रकाशित किताब 'इज पेरिस बर्निंग?' में अगस्त-1944 तक के घटनाक्रम का जिक्र है, जब नाजी जर्मनी ने फ्रांसीसी राजधानी पर अपना नियंत्रण छोड़ दिया था। इस किताब पर भी आधारित एक फिल्म भी बनाई गई जो 1966 में रिलीज हुई थी।
लैपियर ने अमेरिकी लेखक के साथ कई प्रसिद्ध किताबें लिखी। इसमें- 'ऑर आई विल ड्रेस यू इन मॉर्निंग' (1968), “ओ येरुशलम” (1972), “फ्रीडम एट मिडनाइट” (1975), “द फिफ्थ हॉर्समैन” (1980), और थ्रिलर “इज न्यूयॉर्क बर्निंग” शामिल हैं।