फ्रांस के नांत स्थित सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आग लगी, शीशे टूटे, 1972 में भी आग लगी थी, जानिए खासियत

By भाषा | Published: July 18, 2020 06:23 PM2020-07-18T18:23:42+5:302020-07-18T18:23:42+5:30

फ्रांस की सरकार ने गॉथिक शैली में 15वीं सदी में बने इस कैथेड्रल में आग लगने की घटना की जांच का आदेश दिया है। सिटी हॉल के एक अधिकारी ने बताया कि गॉथिक शैली में बने इस कैथेड्रल के अंदर शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

France Nantes cathedral fire ruins organ, shatters stained glass 15th-century arson suspected | फ्रांस के नांत स्थित सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आग लगी, शीशे टूटे, 1972 में भी आग लगी थी, जानिए खासियत

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया है, ‘‘नोत्रे देम के बाद नांत स्थित सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आग लगी। (file photo)

Highlightsअधिकारी को अपना नाम सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय दमकलकर्मियों का कहना है कि आग लगने से कैथेड्रल की छत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और हालात नियंत्रण में हैं।अप्रैल 2019 में पेरिस स्थित नोत्र देम कैथेड्रल में लगी आग से इस घटना की तुलना से इंकार किया है।

नांतः फ्रांस के पश्चिम शहर नांत में स्थित सेंट पीटर एवं सेंट पॉल कैथेड्रल में शनिवार को भीषण आग लगने से उसके मुख्य द्वार पर लगे शीशे टूट गए हैं और आग की लपटें, धुएं का गुब्बार दूर से देखा जा सकता है। आग पर काबू पाने के बड़ी संख्या में दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।

फ्रांस की सरकार ने गॉथिक शैली में 15वीं सदी में बने इस कैथेड्रल में आग लगने की घटना की जांच का आदेश दिया है। सिटी हॉल के एक अधिकारी ने बताया कि गॉथिक शैली में बने इस कैथेड्रल के अंदर शनिवार की सुबह आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

अधिकारी को अपना नाम सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है। घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय दमकलकर्मियों का कहना है कि आग लगने से कैथेड्रल की छत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और हालात नियंत्रण में हैं।

उन्होंने अप्रैल 2019 में पेरिस स्थित नोत्र देम कैथेड्रल में लगी आग से इस घटना की तुलना से इंकार किया है। नोत्र देम में लगी आग ने कैथेड्रल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया है, ‘‘नोत्रे देम के बाद नांत स्थित सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आग लगी। हम गॉथिक शैली में निर्मित इस विरासत को बचाने में जुटे दमकलकर्मियों के साथ हैं।’’

सेंट पीटर सेंट पॉल कैथेड्रल में आज लगी आग में मुख्य दरवाजे पर लगा शीशा टूटा है। 15वीं सदी में निर्मित इस कैथेड्रल में 1972 में भी आग लगी थी। नांत की मेयर जोहाना रोलां ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे इतिहास और विरासत का हिस्सा है।’’

उन्होंने कहा कि हमारे दिमाग में वह तस्वीर और कहानी है, लेकिन हालात 1972 जैसे नहीं है। कैथेड्रल में लगी आग से उत्पन्न स्थिति का मुआयना करने के लिए फ्रांस की प्रधानमंत्री ज्यां कास्ते और गृहमंत्री गेराल्ड दारमनी सहित अन्य अधिकारी आज दोपहर नांत पहुंचेंगे। 

Web Title: France Nantes cathedral fire ruins organ, shatters stained glass 15th-century arson suspected

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे