नोबेल विजेता और पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान का निधन
By स्वाति सिंह | Published: August 18, 2018 03:25 PM2018-08-18T15:25:13+5:302018-08-18T15:25:13+5:30
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व प्रमुख कोफी अन्नान का शनिवार को 80 की उम्र में निधन हो गया।
नई दिल्ली, 18 अगस्त:संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और शांति प्रयासों के लिए नोबेल सम्मान से सम्मानित कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी अन्नान के परिजनों से उनके ट्विटर हैंडल के जरिए दी। उन्होंने लिखा 'अन्नान परिवार और कोफी अन्नान फाउंडेशन बड़े दुख के साथ यह बता रहे हैं कि संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और शांति के नोबेल पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का शनिवार (18 अगस्त) को बीमारी के कारण निधन हो गया।'
It is with immense sadness that the Annan family and the Kofi Annan Foundation announce that Kofi Annan, former Secretary General of the United Nations and Nobel Peace Laureate, passed away peacefully on Saturday 18th August after a short illness... pic.twitter.com/42nGOxmcPZ
— Kofi Annan (@KofiAnnan) August 18, 2018
मूल रूप से घाना के रहनेवाले कोफी अन्नान को वैश्विक स्तर पर शांति प्रयासों और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है। अन्नान पहले अफ्रीकी मूल के संयुक्त राष्ट्र महासचिव थे। उन्होंने लगातार दो टर्म 1997 से 2006 तक महासचिव का पदभार संभाला। महासचिव रहने के दौरान उन्होंने 2015 तक वैश्विक गरीबी को कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
Former UN Secretary General Kofi Annan has passed away: United Nations pic.twitter.com/E2Gilv8aYs
— ANI (@ANI) August 18, 2018
इन दिनों अन्नान रोहिंग्या और सीरिया के शरणार्थी संकट समाधान के लिए काम कर रहे थे। इस सिलसिले में उन्होंने सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद से भी मुलाकात की थी।
कोफी अन्नान का जन्म 8 अप्रैल, 1938 को घाना के कुमासी में हुआ था। वहां से वह जेनेवा चले गये जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मामलों में स्नातक अध्ययन शुरू किया और अपने यूएन कैरियर की शुरूआत की। अन्नान ने एक नाइजीरियाई महिला तिती अलाकिजा से 1965 में विवाह किया। उनकी एक बेटी आमा और एक पुत्र कोजो हैं। वह 1971 में अमेरिका लौटे और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के स्लोन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर डिग्री हासिल की।
वह 1970 दशक के दौरान अपनी पत्नी से अलग हो गये थे और स्वीडिश वकील नाने लागेगग्रेन से 1984 में दूसरी शादी की। अन्नान 1957 में फोर्ड फाउन्डेशन की दी डिग्री के बाद अमेरिका गए। अमेरिका में उन्होंने 1958 से 1961 तक मिनेसोटा के सन्त पौल शहर में मैकैलेस्टर कॉलेज में अर्थशास्त्र की पढ़ाई की। इसके बाद 1961 में उन्हें ग्रेजुएशन की डिग्री मिली थी।