भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाए गए फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, तीन साल की सजा

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 1, 2021 07:17 PM2021-03-01T19:17:48+5:302021-03-01T21:35:18+5:30

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी 2007 से 2012 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है।

Former French President Nicolas Sarkozy convicted for corruption charges sentenced to three years | भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाए गए फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, तीन साल की सजा

 पिछले साल के अंत में 10 दिनों तक इस मामले की सुनवाई चली थी। (file photo)

Highlights पिछले साल के अंत में 10 दिनों तक इस मामले की सुनवाई चली थी।सरकोजी जेल जाने के बजाय इलेक्ट्रॉनिक टैग के साथ घर पर एक वर्ष की सेवा कर सकते हैं। मजिस्ट्रेट को रिश्वत देने की कोशिश करने का दोषी पाया गया।

पेरिसः फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के आरोप में दोषी पाया गया है। अदालत ने उन्हें तीन साल की सजा सुनाई है।

सरकोजी 2007 से 2012 के बीच फ्रांस के राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। पिछले साल के अंत में 10 दिनों तक इस मामले की सुनवाई चली थी। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को भ्रष्टाचार के आरोप में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

फ्रांस में पेरिस की एक अदालत ने एक साल जेल और दो साल निलंबित कारावास की सजा सुनायी। फ्रांस में 2007 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे सरकोजी (66) को 2014 में एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट से अवैध तरीके से सूचनाएं हासिल करने के प्रयास के लिए दोषी ठहराया गया।

अदालत ने कहा कि सरकोजी घर पर हिरासत में रहने का अनुरोध कर सकेंगे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक पट्टी पहननी होगी। सरकोजी 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल के आरोप में 13 अन्य लोगों के साथ इस महीने एक और मुकदमे का सामना करेंगे।

66 वर्षीय सरकोजी को अपनी राजनीतिक पार्टी की आपराधिक जाँच के बारे में जानकारी देने के बदले में मोनाको में एक प्रतिष्ठित नौकरी की पेशकश करके एक मजिस्ट्रेट को रिश्वत देने की कोशिश करने का दोषी पाया गया। मजिस्ट्रेट, गिल्बर्ट एज़िबर्ट और सरकोजी के पूर्व वकील थियरी हर्ज़ोग को भी यही सजा मिली। पेरिस में न्यायाधीश ने कहा कि सरकोजी जेल जाने के बजाय इलेक्ट्रॉनिक टैग के साथ घर पर एक वर्ष की सेवा कर सकते हैं। पूर्व राष्ट्रपति से अपील करने की उम्मीद है। 

भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया

फ्रांस के आधुनिक इतिहास में सरकोजी पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन्हें भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया गया। सरकोजी का बचाव करने वाले उनके वकील और पुराने दोस्त थेरी हरजोग (65) और सेवानिवृत्त मजिस्ट्रेट गिलबर्ट एजीबर्ट (74) को भी दोषी ठहराया गया। दोनों को सरकोजी के समान सजा दी गयी।

अदालत ने कहा कि यह तथ्य इसलिए गंभीर है कि पूर्व राष्ट्रपति ने अपनी स्थिति का फायदा उठाते हुए मजिस्ट्रेट से निजी फायदा लेने के लिए काम किया। सरकोजी ने पिछले साल के अंत में 10 दिन चली सुनवाई में अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया था। फरवरी 2014 में फोन पर हुई वार्ता का रिकॉर्ड सामने आने के बाद भ्रष्टाचार का यह मामला शुरू हुआ था।

वित्तपोषण का मामले की जांच का आदेश दिया था

शुरुआत में न्यायाधीशों ने 2007 के चुनाव के समय वित्तपोषण का मामले की जांच का आदेश दिया था। छानबीन के दौरान पता चला कि सरकोजी और हरजोग गोपनीय मोबाइल फोन से संवाद कर रहे थे। सरकोजी का बचाव करने वाली वकील जैकलीन लैफोंट ने दलील दी कि पूरा मामला एक वकील और उनके मुवक्किल के बीच कुछ देर की बातचीत पर आधारित है।

फ्रांस में 2017 में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी कंजरवेटिव पार्टी द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद सरकोजी सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे। सरकोजी 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अवैध धन के इस्तेमाल के आरोप में 13 अन्य लोगों के साथ इस महीने एक और मुकदमे का सामना करेंगे। आरोप है कि सरकोजी की पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान निर्धारित खर्च से दोगुणा 4.28 करोड़ यूरो खर्च किया।

Web Title: Former French President Nicolas Sarkozy convicted for corruption charges sentenced to three years

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे