सऊदी अरब में पहली बार महिला ने पेश किया इवनिंग न्यूज बुलेटिन, बनाया इतिहास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: September 25, 2018 08:22 PM2018-09-25T20:22:29+5:302018-09-25T20:22:29+5:30

सऊदी अरब के चैनल 1 पर आना वाला यह कार्यक्रम स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े नौ बजे प्रसारित हुआ।

First time in saudi arabia a woman Weam Al Dakheel presented evening news bulttetin | सऊदी अरब में पहली बार महिला ने पेश किया इवनिंग न्यूज बुलेटिन, बनाया इतिहास

सऊदी अरब में पहली बार महिला ने पेश किया इवनिंग न्यूज बुलेटिन, बनाया इतिहास

नई दिल्ली, 25 सितंबर: सऊदी अरब के लिए बीता रविवार दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। 23 सितंबर को मुस्लिम देश सऊदी अरब में पहली बार किसी महिला टीवी एंकर ने अवाम के लिए शाम की ख़बरें पेश कीं। 

वीअम अल दखील ने सऊदी अरब के सरकारी टीवी चैनल पर मंगलवार शाम का टीवी बुलेटिन पेश किया। दखील के साथ एक पुरुष टीवी एंकर उमर अल नाशवान भी कार्यक्रम पेश कर रहा था। 

सऊदी अरब के चैनल 1 पर आना वाला यह कार्यक्रम स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े नौ बजे प्रसारित हुआ।

सऊदी अबर के अंग्रेजी अखबार खलीद टाइम्स ने इस ऐतिहासिक उपलब्ध की खबर देते हुए लिखा है, "आम तौर पर सऊदी अरब हार्ड न्यूज पुरुष ही पेश करते हैं, जबकि महिलाएँ सॉफ्ट मार्निंग न्यूज पेश करती हैं। महिलाएं महिलाओं, खान-पान, मौसम और ऐसे ही दूसरे शो पेश करती हैं। "

खलीज टाइम्स के अनुसार साल 2016 में पहली बार जुमाना अल शामी सऊदी अरब में मार्निंग न्यूज पेश करने वाली पहली महिला एंकर बनी थीं। 



 

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 'विज़न 2030' पेश किया है जिसके तहत महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।  

पिछले कुछ सालों में सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने का, मैच देखने का और स्वतंत्र रूप से अपना कारोबार करने की इजाजत मिली है।

प्रिंस सलमान को महिला अधिकारों का प्रबल समर्थक माना जाता है। सऊदी अरब इस्लामी शरिया कानून के अनुसार चलता है। 

Web Title: First time in saudi arabia a woman Weam Al Dakheel presented evening news bulttetin

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे