पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, चार शिक्षिका घायल

By भाषा | Published: June 20, 2021 03:48 PM2021-06-20T15:48:51+5:302021-06-20T15:48:51+5:30

Firing on school van in Pakistan, four teachers injured | पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, चार शिक्षिका घायल

पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, चार शिक्षिका घायल

कराची, 20 जून पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक स्कूल वैन पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में चार शिक्षिका घायल हो गयीं।

पुलिस ने बताया कि मस्तुंग शहर में वाहन पर हुए हमले के वक्त ये महिला शिक्षक घर लौट रही थीं।

सामना टीवी की खबर के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से तीन शिक्षिकाओं की हालत नाजुक है। पुलिस दोषियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चला रही है।

बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों को नवंबर 2020 में इसी इलाके से अगवा कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Firing on school van in Pakistan, four teachers injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे