नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 12 लोगों की हत्या की, नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण

By भाषा | Published: November 4, 2020 01:14 AM2020-11-04T01:14:22+5:302020-11-04T01:14:22+5:30

Extremists kill 12 people, nine women and girls abducted in Nigeria | नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 12 लोगों की हत्या की, नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण

नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 12 लोगों की हत्या की, नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण

लागोस, तीन नवंबर (एपी) नाइजीरिया के संकटग्रस्त उत्तरपूर्व में चरमपंथियों ने कम से कम 12 लोगों की हत्या कर दी तथा नौ महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया।

मंगलवार को निवासियों ने यह जानकारी दी। यह घटना रविवार सुबह बोर्नो राज्य के चिबोक से 20 किलोमीटर दूर ताकुलाशी गांव में हुई। यहीं 2014 में बोकोहरम के आतंकवादियों ने 276 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

स्थानीय नागरिक संयुक्त कार्यबल समूह के सदस्य उबा कोलो ने बताया, ‘‘हमलावर ने पुरुषों की हत्या की और महिलाओं तथा लड़कियों को लेकर चले गए।’'

सेना ने अब तक इस हमले पर टिप्पणी नहीं की है।

Web Title: Extremists kill 12 people, nine women and girls abducted in Nigeria

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे