यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रूस से नवेलनी, प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का अनुरोध किया

By भाषा | Published: January 25, 2021 06:06 PM2021-01-25T18:06:38+5:302021-01-25T18:06:38+5:30

European Union foreign ministers requested Russia to release Navleni, protesters | यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रूस से नवेलनी, प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का अनुरोध किया

यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रूस से नवेलनी, प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का अनुरोध किया

ब्रसेल्स, 25 जनवरी (एपी) यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों ने रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवेलनी की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई को लेकर 27 देशों के समूह के रुख को लेकर सोमवार को चर्चा की।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक नवेलनी के समर्थन में सप्ताहांत में प्रदर्शन के दौरान हजारों लोगों को हिरासत में लिया गया।

ब्रसेल्स में मंत्रिस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने कहा, ‘‘नवेलनी और इतने लोगों को हिरासत में लिए जाने पर हम बहुत चिंतित हैं।’’

रूस में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान 3500 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया।

जर्मनी के विदेश मंत्री हाइको मास ने कहा, ‘‘रूस के संविधान के तहत वहां के प्रत्येक नागरिक को अपनी राय रखने और प्रदर्शन करने का अधिकार है। कानून के नियमों का पालन होना चाहिए।’’

हाइको मास समेत अन्य मंत्रियों ने भी प्रदर्शनकारयों को तुरंत रिहा किए जाने की मांग की।

नवेलनी को इस महीने जर्मनी से लौटने के बाद मॉस्को में गिरफ्तार कर लिया गया था। नवेलनी को जहर दिए जाने का मामला सामने आने के बाद अक्टूबर में यूरोपीय संघ ने रूस के छह अधिकारियों और एक अनुसंधान संस्थान पर पाबंदी लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: European Union foreign ministers requested Russia to release Navleni, protesters

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे