यूरोपीय संघ फाइजर की संभावित 1.8 अरब खुराक खरीदने पर हुआ राजी

By भाषा | Published: May 8, 2021 06:29 PM2021-05-08T18:29:31+5:302021-05-08T18:29:31+5:30

EU agrees to buy Pfizer's potential 1.8 billion doses | यूरोपीय संघ फाइजर की संभावित 1.8 अरब खुराक खरीदने पर हुआ राजी

यूरोपीय संघ फाइजर की संभावित 1.8 अरब खुराक खरीदने पर हुआ राजी

ब्रसेल्स, आठ मई (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) ने 2023 तक संभावित 1.8 अरब खुराक के वास्ते विशाल अनुबंध विस्तार पर सहमति जताते हुए शनिवार को फाइजर -बायोटेक एवं उसकी कोविड-19 टीका प्रौद्योगिकी के प्रति अपना समर्थन बढ़ा दिया।

यूरोपीय संघ आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्वीट किया कि उनके कार्यालय ने ‘‘90 करोड़ की गारंटीड खुराक के लिए एक अनुबंध को अभी अभी मंजूरी दी है। ’’

इस नये अनुबंध को यूरोपीय संघ के सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त है । इससे न केवल टीके के उत्पादन का अधिकार मिलेगा बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि सभी जरूरी अवयव यूरोपीय संघ से जुटाए जाएं।

यूरोपीय संघ के पास फिलहाल आधे दर्जन कंपनियों की 2.3 अरब खुराक हैं। आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ‘‘ दूसरे अनुबंध एवं अन्य टीका प्रौद्योगिकियों पर भी विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: EU agrees to buy Pfizer's potential 1.8 billion doses

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे