यूक्रेन में होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Published: August 17, 2019 03:51 PM2019-08-17T15:51:13+5:302019-08-17T15:51:13+5:30

Eight die in fire at hotel in Ukraine | यूक्रेन में होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत, कई घायल

यूक्रेन में होटल में आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यूक्रेन के ओडेसा शहर में शनिवार तड़के एक होटल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। आपातकालीन सेवा विभाग ने यह जानकारी दी। शहर के तोक्यो स्टार होटल में आग तड़के 1 बजकर 34 मिनट पर लगी। करीब 65 दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आपातकालीन सेवा विभाग ने एक बयान में कहा कि आठ लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। ओडेसा शहर के प्राधिकारियों ने कहा कि 150 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने अग्नि सुरक्षा आवश्यकताओं के संभावित उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की ताकि आग के कारणों का पता लगाया जा सके।

Web Title: Eight die in fire at hotel in Ukraine

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे