जापान में भूकंप के तगड़े झटके, किसी बड़ी क्षति की खबर नहीं
By भाषा | Published: June 18, 2019 11:46 PM2019-06-18T23:46:16+5:302019-06-18T23:46:16+5:30
हालांकि भूकंप से लोगों के गंभीर रूप से घायल होने या क्षति की कोई खबर नहीं है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप यामगता से लगभग 50 किलोमीटर दूर सकाता शहर के दक्षिण पश्चिम में आया।
जापान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में मंगलवार को 6.7 तीव्रता वाले शक्तिशाली भूकंप के बाद अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी की लेकिन ढाई घंटे के बाद उसे वापस ले लिया गया। भूकंप के कारण हजारों घरों में बिजली चली गई और बुलेट ट्रेन की सेवाएं रोक दी गई।
हालांकि भूकंप से लोगों के गंभीर रूप से घायल होने या क्षति की कोई खबर नहीं है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप यामगता से लगभग 50 किलोमीटर दूर सकाता शहर के दक्षिण पश्चिम में आया।
एजेंसी ने यामगता के तट पर एक मीटर तक ऊंची लहरें उठने की आशंका जाहिर की। भूकंप में घायलों और नुकसान का आकलन करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में एक आपात प्रतिक्रिया टीम का गठन किया गया है। एपी स्नेहा देवेंद्र देवेंद्र