पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप, लोगों को समुद्र तट खाली करने की चेतावनी

By भाषा | Published: June 16, 2021 01:57 PM2021-06-16T13:57:51+5:302021-06-16T13:57:51+5:30

Earthquake in eastern Indonesia warns people to evacuate beaches | पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप, लोगों को समुद्र तट खाली करने की चेतावनी

पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप, लोगों को समुद्र तट खाली करने की चेतावनी

जकार्ता, 16 जून (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया में बुधवार को समुद्र में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया और मालुकु प्रांत में समुद्री तट के सामने रहने वाले निवासियों को ऊंचे इलाकों में जाने के लिए कहा गया है।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने कहा कि मध्य मालुकु जिले में जपुतिह और अपियाहु समुद्र तटों पर रहने वाले लोग फौरन इलाका खाली कर दें और उन्हें समुद्र में भूस्खलन के कारण सुनामी की आशंका और भूकंप के बाद के झटकों से सावधान रहना चाहिए।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र मालुकु प्रांत में सीरम द्वीप पर अमाहाई शहर से 70 किलोमीटर दूर समुद्र में करीब 10 किलोमीटर की गहरायी में था।

इंडोनेशिया में आए दिन भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आती रहती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Earthquake in eastern Indonesia warns people to evacuate beaches

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे