इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या पहुंची 1234

By भाषा | Published: October 2, 2018 03:58 PM2018-10-02T15:58:49+5:302018-10-02T17:50:17+5:30

संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि करीब दो लाख लोगों को तत्काल मदद की जरूरत है। उनमें हजारों बच्चे शामिल हैं।

Earthquake and Tsunami killed 1,234 in Indonesia | इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या पहुंची 1234

इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या पहुंची 1234

जकार्ता, 2 अक्टूबर:इंडोनेशिया सरकार ने मंगलवार को बताया कि सुलावेसी द्वीप पर आये भूकंप तथा उसके बाद उठी सुनामी में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 1,234 हो गयी है। पहले यह संख्या 844 बताई गई थी।

राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पुरवो नगरोहो ने बताया, ‘‘मंगलवार दोपहर एक बजे तक 1,234 लोग मारे गये हैं।’’

इस बीच मंगलवार को इंडोनेशियाई पुलिस ने बताया कि उन्होंने भूकंप और सुनामी प्रभावित सुलावेसी द्वीप पर लूटपाट करने वाले दर्जनों लोगों को गिरफ्तार किया है। यहां पर जीवित बचे लोगों ने पानी, खाना और अन्य वस्तुओं के लिए दुकानों में लूटपाट की है।

उप राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख आरी डोनो सुकमांटो ने बताया, ‘‘पहले और दूसरे दिन कोई दुकान नहीं खुली। लोग भूखे थे। लोगों को सामान की सख्त जरूरत थी। यह एक समस्या नहीं है।’’

English summary :
Indonesian government said on Tuesday that the number of people killed in the earthquake and Tsunami on Sulawesi island has increased to 1,234. Earlier the death toll number, due to the earthquake and Tsunami on Sulawesi island Indonesia, was told to be 844. Earthquake and Tsunami on Indonesia's Sulawesi island latest updates.


Web Title: Earthquake and Tsunami killed 1,234 in Indonesia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे