UAE: दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर बापू के जीवन को ऐसे किया गया याद, प्रेरणा लेने उमड़े लोग
By स्वाति सिंह | Published: October 3, 2018 08:23 AM2018-10-03T08:23:14+5:302018-10-03T08:46:59+5:30
Mahatma Gandhi Jayanti Celebration at Burj Khalifa Dubai:गांधी जयंती के मौके पर दुनिया भर के 120 स्थानों पर भी उनके जीवन और दर्शन को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया।
बुर्ज खलीफा, 3 अक्टूबर: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने गांधी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि देते हुए दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया गया। बुर्ज खलीफा को महात्मा गांधी और भारत के तिरंगे के रंग में रंग गया. बुर्ज खलीफा पर एलईडी वीडियो फिल्म दिखाई गई।
#WATCH: Dubai's Burj Khalifa was lit up with Mahatma Gandhi's picture and quotes on his 150th birth anniversary. (2.10.2018) #GandhiAt150pic.twitter.com/zCU1dNtShS
— ANI (@ANI) October 3, 2018
भारत सरकार ने यूएई के इस कदम का स्वागत करते हुए आभार जताया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, 'बुर्ज खलीफा पर अद्भुत एलईडी डिस्प्ले। महात्मा गांधी के संदेश की दुनियाभर में गूंज। दुनियाभर के 120 से अधिक स्थानों में बापू को श्रद्धांजलि दी गई।'
Stunning LED display at the iconic Burj Khalifa in Dubai!
— Raveesh Kumar (@MEAIndia) October 2, 2018
Message of Mahatma Gandhi resonates world over as more than 120 locations world over join in paying homage to Bapu on #BapuAt150. pic.twitter.com/4ZYTNaSvee
इसके अलावा इस मौके पर दुनिया भर के 120 स्थानों पर भी उनके जीवन और दर्शन को वीडियो के माध्यम से दिखाया गया। इन जगहों में लंदन में पिकैडिली सर्कस, दुबई में बुर्ज खलीफा, वियना में वेल्ट संग्रहालय, बुडापेस्ट में बुडा कैसल, रोम में पलाज्जो सीनेटरियो, प्रंबानन जैसे 50 प्रतिष्ठित स्थान शामिल हैं।