डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद ने हॉलीडे मनाने के लिए लॉकडाउन को ताक पर रखा, अमेरिका में कोरोना बरपा रहा है कहर

By रामदीप मिश्रा | Published: April 17, 2020 08:41 AM2020-04-17T08:41:49+5:302020-04-17T08:41:49+5:30

इवांका और जेरेड वॉशिंगटन से न्यू जर्सी गए थे। यहां उन्होंने अपने फैमिली गोल्फ क्लब में पासओवर हॉलिडे मनाया और बेडमिन्सटर में वह ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में परिवार के साथ रुके। यह ट्रिप 8 अप्रैल से शुरू हुई और गुरुवार को समाप्त हुई। 

Donald Trump's Daughter Ivanka, Son-In-Law Skip Jared Kushner Lockdown For Passover Trip | डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद ने हॉलीडे मनाने के लिए लॉकडाउन को ताक पर रखा, अमेरिका में कोरोना बरपा रहा है कहर

इवांका और जेरेड वॉशिंगटन से न्यूजर्सी गए थे। (फाइल फोटो)

Highlightsअमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर पर लॉकडाउन की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। लॉकडाउन के बावजूद भी इवांका और जेरेड पासओवर हॉलिडे मनाने गए थे। इस संबंध में व्हाइट हाउस ने गुरुवार को भी पुष्टि कर दी।

वाशिंगटनः कोरोना वायरस को लेकर पूरे अमेरिका में हंगामा बरपा हुआ है और लाखों लोग इस घातक संक्रमण के शिकार हैं। साथ ही साथ हजारों लोगों की मौत हो गई है। इस बीच अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुश्नर पर लॉकडाउन की अनदेखी करने के आरोप लगे हैं। दरअसल, लॉकडाउन के बावजूद भी इवांका और जेरेड पासओवर हॉलिडे मनाने गए थे। इस संबंध में व्हाइट हाउस ने गुरुवार को भी पुष्टि कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, इवांका और जेरेड वॉशिंगटन से न्यू जर्सी गए थे। यहां उन्होंने अपने फैमिली गोल्फ क्लब में पासओवर हॉलिडे मनाया और बेडमिन्सटर में वह ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में परिवार के साथ रुके। यह ट्रिप 8 अप्रैल से शुरू हुई और गुरुवार को समाप्त हुई। 

द न्यू यॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए व्हाइट हाउस ने कहा कि अगर इवांका और जेरेडर रुके थे तो इस यात्रा में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं था। बता दें, वाशिंगटन में "स्टे-ऑन-होम" के आदेश हैं, जिसका अर्थ है कि लोगों को गैर-आवश्यक यात्रा से बचना चाहिए। साथ ही साथ लोगों को घरों में रहने के लिए कहा हैं क्योंकि लॉकडाउन किया गया है। इसके इलावा लगातार सोशल डिस्टेंसिंग की बात कही जा रही है।  

आपको बता दें, अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को 30,000 के आंकड़े को पार कर गई। अमेरिका के जॉंस हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों में यह बताया गया था। विश्वविद्यालय (ट्रैकर) के मुताबिक देश में कोविड-19 से अब तक 30,990 लोगों की मौत हुई है। 

इस महामारी से विश्व में सबसे अधिक संख्या में लोगों की मौत अमेरिका में ही हुई है, जिसके बाद इटली का स्थान है जहां 21,645 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, इटली की आबादी अमेरिका की जनसंख्या का महज पांचवा भाग ही है। स्पेन में 19,130 और फ्रांस में 17,167 लोगों की मौत हुई है। 

Web Title: Donald Trump's Daughter Ivanka, Son-In-Law Skip Jared Kushner Lockdown For Passover Trip

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे