अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का गूगल पर फूटा गुस्सा, छवि खराब करने का लगाया आरोप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 29, 2018 10:51 AM2018-08-29T10:51:02+5:302018-08-29T10:51:02+5:30
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए गूगल पर आरोप लगाया है। ट्रंप ने गूगल पर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है।
वॉशिंगटन, 29 अगस्त: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के जरिए गूगल पर आरोप लगाया है। ट्रंप ने गूगल पर उनकी छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि वह इसके लिए गूगल के खिलाफ कार्यवाही भी कर सकते हैं।
ट्रंप ने कहा है कि जिस दिन से वह अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं उनके खिलाफ नाकारात्मक बातें पेश की जा रही हैं और इस तरह की खबरों में जिसका मुख्य हाथ है वह है गूगल। लगातार देखा जा रहा है कि अमेरिकी मीडिया हाउस में सीएनएन ट्रंप के निशाने पर रहा है। ट्रंप की गूगल के प्रति नाराजगी जाहिर करने से पहले अमेरिकी वेबसाइट यूएसए टुडे ने भी इस संबंध में काफी कुछ लिखा था।
ऐसे में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। ट्रम्प ने लिखा कि गूगल सर्च रिजल्ट में सिर्फ मेरे खिलाफ नकारात्मक खबरें ही सामने आती हैं, यह बस फेक न्यू मीडिया है। कंपनी मेरे और अन्य लोगों के खिलाफ हेराफेरी कर रही है, जिसमें अधिकांश खबरें नकारात्मक हैं। इनमें नकली सीएनएन सबसे अहम है। रिपब्लिकन व निष्पक्ष मीडिया सब खत्म हो चुके हैं। ये सब अवैध हैं? इस ट्वीट के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया इसमें उन्होंने गूगल के साथ मीडिया को भी आड़े हाथ लिया।
Google search results for “Trump News” shows only the viewing/reporting of Fake News Media. In other words, they have it RIGGED, for me & others, so that almost all stories & news is BAD. Fake CNN is prominent. Republican/Conservative & Fair Media is shut out. Illegal? 96% of....
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 28, 2018
उन्होंने लिखा कि 96% से भी अधिक ट्रम्प न्यूज के सर्च रिजल्ट में निगेटिव मीडिया का हाथ है, जो काफी खतरनाक है। गूगल और अन्य कंपनियां कंजरवेटिव की आवाज दबा रहे हैं और खबरों को छिपा रहे हैं। यह अच्छी बात है। ये लोग उन चीजों को नियंत्रित कर रहे हैं, जिन्हें हम देख भी सकते हैं और नहीं भी। यह काफी गंभीर बात है, जिस पर गौर किया जाएगा। उनके इन ट्वीट्स ने फिलहाल गूगल की सांस तो रोक ही दी हैं। क्योंकि ट्वीट से एक बात साफ हो रही है कि वह जल्द गूगल के खिलाफ कड़ा एक्शन भी ले सकते हैं।