डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली का इस्तीफा किया स्वीकार

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: October 9, 2018 08:28 PM2018-10-09T20:28:52+5:302018-10-09T20:48:41+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक ट्वीट करके बताया कि वो अपनी 'दोस्त' निकी हेली के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय में बड़ी घोषणा करने वाले हैं। 

Donald Trump accepted Nikki Haley resignation haley was USA Ambassador to the UN | डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली का इस्तीफा किया स्वीकार

निक हेली को 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी का संभावित उम्मीदवार भी माना जाता है।

 संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हेली ने पिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने हेली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक ट्वीट करके बताया कि वो अपनी 'दोस्त' हेली के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय में बड़ी घोषणा करने वाले हैं। 

46 वर्षीय निकी हेली ट्रंप प्रशासन की सबसे लोकप्रिय अधिकारियों में शुमार की जाती थीं। हेली को इजारइली समर्थक नेता माना जाता था।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में निक हेली को साल 2020 में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवारों में शुमार किया जाता था।

हेली उस समय मीडिया के निशाने पर आ गई थीं जब उन्होंने फिलिस्तीनी नेता सलाम फयाद को संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत नियुक्त करने पर आपत्ति कर दी थी।

व्हाइट हाऊस के प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप और हेली की बैठक होने वाली है।

कौन हैं निकी हेली?

निकी हेली भारतीय मूल की अमेरिकी हैं। अमेरिका प्रशासन में सर्वोच्च पद पर पहुँचने वाली भारतीय मूल की महिला मानी जाती हैं।

निकी हेली अमेरिका के साउथ कैरोलाइना प्रांत की गवर्नर रही हैं। उन्हें पिछले साल जनवरी में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नियुक्त किया गया था। 

निकी के पिता अजीत सिंह रंधावा और माँ राज कौर रंधावा भारत से जाकर अमेरिका बस गये थे। निकी की परवरिश अमेरिका में ही हुई।

डोनाल्ड ट्रंप जनवरी 2017 में बराक ओबामा की जगह अमेरिका के राष्ट्रपति बने। 

ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलैरी क्लिंटन को हराकर चुनाव में जीत हासिल की थी।


Web Title: Donald Trump accepted Nikki Haley resignation haley was USA Ambassador to the UN

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे