दाऊद का दाहिना हाथ जबीर मोती की गिरफ्तारी के लिए भारत ने की थी अपील, हो गया लंदन से गिरफ्तार
By रामदीप मिश्रा | Published: August 19, 2018 10:38 AM2018-08-19T10:38:02+5:302018-08-19T10:38:02+5:30
बताया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिक जबीर, दाऊद का फाइनेंस देखा करता है। साथ ही साथ पाकिस्तान, मिडल ईस्ट, यूके और यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में दाऊद इब्राहिम के काम को देखता है।
लंदन, 19 अगस्तः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ कहा जाने वाला जबीर मोती हिरासत में ले लिया गया। उसे लंदन पुलिस ने शुक्रवार को हिल्टन होटल से हिरासत में लिया है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, उसे चारिंग क्रॉस पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने हिरासत मे लिया।
बताया जाता है कि पाकिस्तानी नागरिक जबीर, दाऊद का फाइनेंस देखा करता है। साथ ही साथ पाकिस्तान, मिडल ईस्ट, यूके और यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में दाऊद इब्राहिम के काम को देखता है। वहीं, भारत भी मोती को गिरफ्तार करने की अपील कर चुका है। उसके ऊपर ड्रग्स तस्करी, फिरौती और अन्य अपराधों में लिप्त रहने के आरोप भी हैं।
#FLASH: Key Dawood Ibrahim aide Jabir Moti detained by UK security agencies in London. Moti is a Pakistani National and is believed to be in charge of D-Company finances. pic.twitter.com/B0dXZUZ6Jw
— ANI (@ANI) August 19, 2018
खबरों के अनुसार, मोती दाऊद का बहुत बड़ा विश्वासी गुर्गा है। वह दाऊद की डी कंपनी के पैसों का भी हिसाब किताब रखता है। साथ ही साथ वह दाऊद की बीवी महजबीं का विश्वासी है।
इससे पहले दाऊद के करीबी मुन्ना झिंगाडा मामले में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत मिली थी, जिसमें थाईलैंड कोर्ट ने मुंबई क्राइम ब्रांच के पक्ष में फैसला सुनाया था। मुन्ना झिंगाडा की गिरफ्तारी को लेकर थाइलैंड कोर्ट में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने थे, जिसमें भारत की जीत हुई थी।
मुन्ना झिंगाडा एक अव्वल दर्जे का शूटर है और वो कई सालों से थाइलैंड के जेल में बंद था। उस पर दाउद इब्राहिम के दुश्मन छोटा राजन के ऊपर गोली चलाने का आरोप था। मुन्ना झिंगाडा ने साल 2000 में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में छोटा राजन के ऊपर गोली चलाई थी। वहीं छोटा राजन को साल 2015 में भारत को सौंप दिया गया था। इस वक्त छोटा राजन पर 70 से अधिक मामलों में ट्रायल चल रही है।
आपको बता दें, अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई विस्फोट मामले में भारत में वांटेट है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने उसे 2013 में वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था। इसके साथ ही ड्रग तस्करी, अवैध वसूली, हत्या, धमकी जैसी के आरोप हैं।