Coronavirus: अमेरिका में बेकाबू होते हालात, 24 घंटों में सबसे ज्यादा 1169 लोगों की मौत, 244,877 लोग संक्रमित

By गुणातीत ओझा | Published: April 3, 2020 07:46 AM2020-04-03T07:46:34+5:302020-04-03T07:46:34+5:30

कोरोना वायरस दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका को कमजोर करता जा रहा है। यहा हालात रोज बद से बदतर होते जा रहे हैं। शुक्रवार को यहां 1169 कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 6 हजार के पार चली गई है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 244,877 हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कोरोना मची तबाही के बीच लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी है।

Coronavirus: Uncontrollable conditions in America highest 1169 people killed in 24 hours 244877 people infected | Coronavirus: अमेरिका में बेकाबू होते हालात, 24 घंटों में सबसे ज्यादा 1169 लोगों की मौत, 244,877 लोग संक्रमित

अमेरिका में 24 घंटों में सबसे ज्यादा 1169 लोगों की मौत, 244,877 लोग संक्रमित

Highlights24 घंटों में अमेरिका में 1169 कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 6 हजार के पार चली गई है।अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 244,877 हो गई है। कोरोना से मची तबाही के बीच लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी है।

वाशिंगटन। कोरोना वायरस दुनिया के शक्तिशाली देश अमेरिका को कमजोर करता जा रहा है। यहा हालात रोज बद से बदतर होते जा रहे हैं। शुक्रवार को यहां 1169 कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 6 हजार के पार चली गई है। अमेरिका में संक्रमितों की संख्या 244,877 हो गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक कोरोना से मची तबाही के बीच लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी है। जरूरी दवाएं, मास्क, वेंटीलेटर सबकी भारी कमी देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका कोरोना वायरस निरंतर लड़ाई लड़ रहा है। ट्रंप ने अपने देशवासियों को आश्वासन दिया कि कोविड-19 के खिलाफ उनका प्रशासन आर-पार की लड़ाई लड़ रहा है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने इस भयानक वायरस को हराने के लिए हर समय युद्ध जारी रखा है।

मास्क, गाउन और दस्ताने समेत जरूरी दवाइयां खत्म होने के कगार पर

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मास्क, गाउन और दस्ताने समेत जरूरी चिकित्सा सामान का आपात जखीरा समाप्त होने की कगार पर है। न्यूयार्क टाइम्स ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (फेमा) ने 1.16 करोड़ से अधिक एन-95 मास्क, 52 लाख चेहरा ढकने के उपकरण, 2.2 करोड़ दस्ताने और 7,140 वेंटिलेटर दिए थे और यह भंडार अब समाप्ति की ओर है। इसमें कहा गया है, ‘‘संघीय सरकार ने मास्क, गाउन और दस्ताने जैसे सुरक्षात्मक चिकित्सा आपूर्ति के अपने आपात भंडार को लगभग खाली कर दिया है।’’ ट्रम्प प्रशासन ने वेंटिलेटर सहित इन सामानों की आपूर्ति के लिए निजी क्षेत्र को भी शामिल किया है जो कोरोना वायरस मरीजों के इलाज में बहुत महत्वपूर्ण है। 

जानें खत्म होते सुरक्षा संसाधनों पर ट्रंप ने क्या कहा 

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारे चिकित्सकों, नर्सों, और स्वास्थ्य कर्मियों को महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति करने, खरीदने, वितरित करने के लिए, मेरा प्रशासन अमेरिकी विनिर्माण, आपूर्ति संस्थाओं और हर उद्योग का सहयोग ले रहा है।’’ उन्होंने कहा कि ओहायो के कार्डिनल हेल्थ ने रणनीतिक राष्ट्रीय भंडार में 22 लाख गाउन दान किए हैं। उन्होंने कहा, “ये आपूर्ति जल्द ही देश भर में वितरित की जाएगी। हमारे पास दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले बड़े कार्गो विमान हैं।’’ एक सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि 11 कंपनियों की मदद से हजारों वेंटिलेटर बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही जरूरत से ज्यादा वेंटिलेटर रखने वाले हैं। हम हजारों वेंटिलेटर का निर्माण कर रहे हैं अभी आप जानते हैं कि उन्हें बनाने में एक समय लगता है और फिर यह तो किसी को नहीं पता था कि ऐसा हो सकता है। हम हजारों वेंटिलेटर का निर्माण कर रहे हैं।’’

रूस से आई मदद

इस बीच कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में देश की मदद के लिए एक रूसी मालवाहक विमान वेंटिलेटर, मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों समेत 60 टन चिकित्सा आपूर्ति को लेकर बुधवार को अमेरिका पहुंचा। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि एक अमेरिकी विमानवाहक पोत के लगभग तीन हजार नाविकों को शुक्रवार तक जहाज से बाहर ले जायेगा। कम लागत वाले वेंटिलेटर बनाने के लिए भारतीय इंजीनियरों का उत्साह बढ़ाते हुए अमेरिका ने उम्मीद जतायी है कि यह आविष्कार सफल हो सकता है इसलिए बड़े पैमाने पर इन्हें बनाया जा सकता है। महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण घातक कोरोना वायरस से कई लोगों की जान बचा सकते हैं। दक्षिण और मध्य एशिया के कार्यवाहक सहायक सचिव एलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, ‘‘हम भारतीय इंजीनियरों का उत्साह बढ़ा रहे हैं क्योंकि वे कम लागत वाले वेंटिलेटर बनाने की दौड़ में है।’’

Web Title: Coronavirus: Uncontrollable conditions in America highest 1169 people killed in 24 hours 244877 people infected

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे