Coronavirus: दुबई में लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शादी सेवा शुरू, न्याय मंत्रालय ने बताई प्रॉसेस

By भाषा | Published: April 13, 2020 05:47 AM2020-04-13T05:47:34+5:302020-04-13T05:47:34+5:30

इस प्रक्रिया में काज़ी, जोड़े और गवाहों की पहचान पुष्ट करेगा और फिर वैधीकरण के लिए एक विशेष अदालत को शादी का प्रमाण पत्र भेज देगा। जोड़े को एसएमएस के जरिए शादी के प्रमाण पत्र की पुष्टि प्राप्त होगी।

Coronavirus: Online wedding service started during lockdown in Dubai, Ministry of Justice tells process | Coronavirus: दुबई में लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शादी सेवा शुरू, न्याय मंत्रालय ने बताई प्रॉसेस

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के बीच ऑनलाइन शादी सेवा शुरू की गई है। इसके तहत जोड़े ऑनलाइन निकाह कर पाएंगे। साथ ही अन्य कागज़ी काम भी ऑनलाइन ही होगा।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) के बीच ऑनलाइन शादी सेवा शुरू की गई है। इसके तहत जोड़े ऑनलाइन निकाह कर पाएंगे। साथ ही अन्य कागज़ी काम भी ऑनलाइन ही होगा।

यूएई में कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए कड़े उपाय लागू हैं। इस बीमारी ने दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। यूएई की सरकारी समचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के मुताबिक, न्याय मंत्रालय ने रविवार को कहा कि शादी के लिए कागज़ी काम करने और मंजूरी लेना भी ऑनलाइन होगा, जिसके बाद नागरिक और निवासी काज़ी के साथ वीडियो लिंक से निकाह के लिए एक तारीख का चयन करेंगे।

इस प्रक्रिया में काज़ी, जोड़े और गवाहों की पहचान पुष्ट करेगा और फिर वैधीकरण के लिए एक विशेष अदालत को शादी का प्रमाण पत्र भेज देगा।

जोड़े को एसएमएस के जरिए शादी के प्रमाण पत्र की पुष्टि प्राप्त होगी। इससे पहले दुबई ने बुधावर को अगले आदेश तक सभी शादियों और तलाकों पर रोक लगा दी थी। यूएई में कोरोना वायरस के 3,700 मामले हैं और 20 लोगों की मौत हुई है।

Web Title: Coronavirus: Online wedding service started during lockdown in Dubai, Ministry of Justice tells process

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे