सावधान! कोरोना के अभी और कई नए स्वरूप आएंगे सामने, वैज्ञानिक ने किया अलर्ट

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 4, 2021 04:11 PM2021-01-04T16:11:16+5:302021-01-04T16:22:41+5:30

विषाणु वैज्ञानिक ओमिलाबू ने रविवार को कहा कि देश में फैल रहे कोविड-19 संक्रमण के स्वरूप के बारे में जानकारी एकत्र करने से नाइजीरिया में इस बीमारी को फैलने से रोकने में मदद मिल सकती है।

Coronavirus: New variant found in Nigeria, says Africa’s disease control body | सावधान! कोरोना के अभी और कई नए स्वरूप आएंगे सामने, वैज्ञानिक ने किया अलर्ट

नाइजीरिया मे कोरोना से अब तक 1300 लोग जान गंवा चुके हैं।

Highlightsनाइजीरियाई वैज्ञानिक ओमिलाबू ने किया अलर्ट।कोरोना वायरस संक्रमण के और नए स्वरूप आएंगे सामने।नाइजीरिया में अब तक कोरोना के 89 हजार से ज्यादा मामले।

ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के नए स्वरूप को लेकर दुनियाभर में बढ़ी चिंता बढ़ा दी हैं। इसी बीच एक नाइजीरियाई वैज्ञानिक ने दावा किया है कि कोविड-19 के अभी और कई नए स्वरूप सामने आएंगे। 

नाइजीरिया में कोरोना के 89 हजार से ज्यादा मामले

बता दें कि नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, जहां 19 करोड़ 60 लाख लोग रहते हैं। नाइजीरिया में संक्रमण के 89,163 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 1,302 लोगों की मौत हो चुकी है। 

नाइजीरिया के वैज्ञानिक ओमिलाबू ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के मद्देनजर देश में कोविड-19 के अलग प्रकार (वेरिएंट) के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इसके नमूनों का आनुवांशिक विश्लेषण किया है, ताकि देश में इस संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिल सके।

कोरोना वायरस के अब तक पूरे विश्व में 8 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
कोरोना वायरस के अब तक पूरे विश्व में 8 करोड़ से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

नाइजीरिया में पाए गए कोरोना के अलग स्वरूप

‘लागोस यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड टीचिंग हॉस्पिटल’ में ‘सेंटर फॉर ह्यूमन एंड जूनोटिक वायरोलॉजी’ के निदेशक ओमिलाबू ने कहा, ‘‘ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में वायरस के जो स्वरूप पाए गए हैं, वे नाइजीरिया में पाए गए स्वरूप से अलग हैं। वायरस का अलग स्वरूप में बदलना कोई असाधारण बात नहीं है। मुझे लगता है कि हमें अपना दिमाग शांत रखना होगा क्योंकि संक्रमण के और नए स्वरूप सामने आने वाले हैं।’’ 

ओमिलाबू ने कहा कि "नाइजीरिया में संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन अभी यह निश्चित नहीं है कि ये लोग संक्रमण के नए स्वरूप से संक्रमित हैं या नहीं? अभी यह पता लगाने के लिए शोध करने की आवश्यकता है कि क्या संक्रमण के पहले से भी अधिक तेजी से फैलने का कारण देश में मिला इसका नया स्वरूप है या नहीं।"

भारत में 95 प्रतिशत से अधिक कोरोना संक्रमण से उबरने की दर

देश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18,177 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,03,23,965 हो गई है, जिनमें से 99,27,310 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 96.15 प्रतिशत हो गई है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Coronavirus: New variant found in Nigeria, says Africa’s disease control body

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे