Coronavirus: कोरोना से दुनियाभर में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार: एएफपी

By भाषा | Published: April 5, 2020 05:48 AM2020-04-05T05:48:49+5:302020-04-05T05:48:49+5:30

दुनियाभर में अब तक कुल 60,457 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 44,132 मौतें यूरोप में हुई हैं, जो इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Coronavirus kills more than 60000 people worldwide, Number of infected cross 11 lakh: AFP | Coronavirus: कोरोना से दुनियाभर में 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार: एएफपी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना वायरस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में 60,000 से अधिक लोगों की मौत चुकी है, जिनमें लगभग तीन चौथाई मौतें केवल यूरोप में हुई हैं।इसके साथ ही विश्वभर में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार कर गई है।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से दुनिया भर में 60,000 से अधिक लोगों की मौत चुकी है, जिनमें लगभग तीन चौथाई मौतें केवल यूरोप में हुई हैं। इसके साथ ही विश्वभर में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या 11 लाख के पार कर गई है।

आधिकारिक श्रोतों के आधार पर एएफपी ने शनिवार को यह जानकारी दी। दुनियाभर में अब तक कुल 60,457 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 44,132 मौतें यूरोप में हुई हैं, जो इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

आधिकारिक संख्या शायद मामलों की वास्तविक संख्या का केवल एक हिस्सा हो सकता है। इटली में सबसे ज्यादा 14,681 मौतें हुई हैं, इसके बाद स्पेन में 11,744 मौतें, अमेरिका में 7,159 मौतें, फ्रांस में 6,507 मौतें और ब्रिटेन में 4,313 मौतें हुई हैं।

दुनिया में 11,30,204 मामले आधिकारिक तौर पर घोषित किए गए हैं, जिनमें से आधे से अधिक यूरोप (6,10,846) में हैं। अमेरिका में 2,90,219 मामले, जबकि एशिया में 1,15,777 मामले दर्ज किए गए हैं।

Web Title: Coronavirus kills more than 60000 people worldwide, Number of infected cross 11 lakh: AFP

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे