Coronavirus: यूरोप में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 60,000
By भाषा | Published: April 8, 2020 11:37 PM2020-04-08T23:37:52+5:302020-04-08T23:37:52+5:30
कोरोना वायरस के कारण यूरोप में मृतकों की संख्या बुधवार को बढ़कर 60,000 हो गयी। एएफपी द्वारा संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। यह संख्या पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के कारण हुयी मौतों की करीब 70 फीसदी है।

इससे पहले खबर आई थी कि यूरोप में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 7,50,000 के पार चले गये हैं। एएफपी ने अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 11 बजे आधिकारिक सूत्रों से एकत्रित आंकड़ों के अनुसार यह संख्या बताई थी।
यह संख्या दुनियाभर में अब तक पता चले मामलों की संख्या के आधे से ज्यादा है। हालांकि, आधिकारिक आंकड़े वास्तविक संख्या के एक हिस्से भर को ही दर्शाते हैं। दुनियाभर में अब तक नोवेल कोरोना वायरस के 14,38,291 मामले दर्ज किये गये हैं और 82,726 लोगों की मौत हो चुकी है।
सबसे बुरी तरह इटली प्रभावित हुआ है जहां अब तक कुल 1,35,586 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 17,127 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 1,46,690 मामले दर्ज किये गये हैं और 14,555 लोगों की मौत हो चुकी है।