Coronavirus: दुनिया भर में मरने वाले की संख्या 90 हजार के पार, पॉजिटिव केस 15 लाख से अधिक

By भाषा | Published: April 9, 2020 08:40 PM2020-04-09T20:40:31+5:302020-04-09T20:41:18+5:30

दुनिया के 192 देशों में इस संक्रमण के 1,539,424 घोषित मामले हैं। अबतक 340,586 लोग ठीक हो चुके हैं। एएफपी द्वारा राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से इकट्ठा की गई जानकारी में शायद संक्रमणों की वास्तविक संख्या का केवल एक अंश दर्शाता है।

Coronavirus Death toll crosses 90 thousand worldwide, positive cases exceed 1.5 million | Coronavirus: दुनिया भर में मरने वाले की संख्या 90 हजार के पार, पॉजिटिव केस 15 लाख से अधिक

फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत हुई और 112,950 लोग विषाणु का शिकार हुए हैं। (file photo)

Highlightsकई देश सिर्फ गंभीर मामलों की जांच कर रहे हैं। इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 17,669 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि संक्रमण के 139,422 मामले हैं।स्पेन में संक्रमण के 152,446 मामले हैं जिनमें से 15238 लोगों ने दम तोड़ दिया है। अमेरिका में संक्रमितों तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,817 लोगों की जान ले ली।

पेरिसः दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 90,011 पहुंच गई। यह जानकारी सरकारी सूत्रों से मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है।

दुनिया के 192 देशों में इस संक्रमण के 1,539,424 घोषित मामले हैं। अबतक 340,586 लोग ठीक हो चुके हैं। एएफपी द्वारा राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से इकट्ठा की गई जानकारी में शायद संक्रमणों की वास्तविक संख्या का केवल एक अंश दर्शाता है।

कई देश सिर्फ गंभीर मामलों की जांच कर रहे हैं। इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 17,669 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि संक्रमण के 139,422 मामले हैं। स्पेन में संक्रमण के 152,446 मामले हैं जिनमें से 15238 लोगों ने दम तोड़ दिया है। अमेरिका में संक्रमितों तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 14,817 लोगों की जान ले ली।

वहीं 432,132 लोग संक्रमित हैं। फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत हुई और 112,950 लोग विषाणु का शिकार हुए हैं। इसके बाद ब्रिटेन में 7,097 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है और पुष्ट मामलों की संख्या 60,733 है। चीन से यह संक्रमण शुरू हुआ था। वहां 3,335 मौत हुई हैं और 81,865 मामले हैं। 77,279 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए। सोमालिया ने भी ऐलान किया है कि कोरोना वायरस से एक की मौत हुई है। 

ईरान में वायरस से 117 और लोगों की मौत, कुल संख्या चार हजार से अधिक

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि नोवल कोरोना वायरस से 117 और लोगों की मौत होने के साथ ही देश में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4110 हो गई है। मंत्रालय के प्रवक्ता किनौश जहांपोर ने कहा कि हालिया आंकड़े दिखाते हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आती जा रही है।

जहांपोर ने टेलीविजन पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘नये मामलों की संख्या में आज हम स्पष्ट रूप से कमी देख रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘1634 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 66,220 हो गई है।’’

प्रवक्ता ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए ईरान के लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 117 लोगों की मौत हो गई। कोविड-19 के कारण कुल 4110 लोगों की मौत हो चुकी है।’’ ईरान में कोविड-19 का पहला मामला 19 फरवरी को सामने आया था और पश्चिम एशिया में महामारी से ईरान सबसे बुरी तरह प्रभावित देश है। लेकिन इस तरह के कयास लगाए जा रहे हैं कि देश में संक्रमण की संख्या और इस कारण होने वाली मौत की संख्या काफी ज्यादा हो सकती है। 

Web Title: Coronavirus Death toll crosses 90 thousand worldwide, positive cases exceed 1.5 million

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे