Coronavirus: ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से अलग जापान में मिला एक और 'नया' कोरोना वायरस, ब्राजील से आए 4 लोगों में संक्रमण

By विनीत कुमार | Published: January 11, 2021 09:15 AM2021-01-11T09:15:24+5:302021-01-11T09:25:24+5:30

जापान में कोरोना वायरस का एक नया और अलग वैरिएंट मिला है। जानकारों के अनुसार ये वैरिएंट हाल में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट से अलग है।

Cornavirus new Covid strain Japan in travellers from Brazil that different from UK, South Africa | Coronavirus: ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका से अलग जापान में मिला एक और 'नया' कोरोना वायरस, ब्राजील से आए 4 लोगों में संक्रमण

जापान में मिला कोरोना वायरस का नया वैरिएंट (फाइल फोटो)

Highlightsजापान में ब्राजील से आए चार लोगों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट मिला हैसभी को टोक्यो एयरपोर्ट पर क्वारंटीन किया गया, नया वैरिएंट हाल में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन से अलगनए वैरिएंट मिलने के बाद अब इसे लेकर स्टडी शुरू हो गई है, ये कितना संक्रमाक है, इस बारे में शोध जारी

दुनिया एक और जहां वैक्सीन के सहारे कोरोना से छुटकारा पाने की उम्मीद में लगी है वहीं, इस वायरस के नए-नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले अलग वैरिएंट के बाद अब जापान में कोरोना वायरस का एक और नया वैरिएंट मिला है।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना के नए वैरिएंट से ग्रसित चार मरीज मिले हैं। ये चारों लोग ब्राजील से आए हैं। इनमें कोरोना के नए वैरिएंट मिलने के बाद अब इसे लेकर स्टडी शुरू हो गई है। अभी तक ये बात सामने आई है कि नया वैरिएंट ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले वैरिएंट से अलग है।

जापान के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इंफेक्सियस डिजिज के प्रमुख ताकाजी वाकिता ने स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी तक ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं कि ब्राजील से नया वैरिएंट ज्यादा संक्रामक है।

वहीं, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसे जापान की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है कि नए वैरिएंट के 12 म्यूटेशन हैं। इसमें से एक की पहचान पहले ही हो गई है जो यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण अफ्रीका में मिला था।

जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्राजील से आए चार यात्रियों में से एक शख्स को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उसकी उम्र करीब 40 से 50 के बीच है। वहीं, 30 साल से कुछ अधिक उम्र की एक महिला को सिरदर्द था और गले में खरास थी। एक किशोर भी इससे ग्रसित मिला है जिसे बुखार था। साथ ही एक और लड़की भी इस वायरस से ग्रसित मिली जिसमें अभी कोई लक्षण नहीं थे।

सभी यात्रियों टोक्यो एयरपोर्ट पर क्वारंटीन में रखा गया है। बता दें कि जापान में हाल में कोरोना के मामले बढ़े हैं। इसके बाद जापान की सरकार ने टोक्यों सहित इससे लगे तीन शहरों में इमरजेंसी घोषित कर दिया है। अभी तक जापान में कुल 289,000 मामले कोरोना के सामने आ चुके हैं। इसमें 4,061 लोगों की मौत हुई है।

Web Title: Cornavirus new Covid strain Japan in travellers from Brazil that different from UK, South Africa

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे