कोलंबिया: मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, दो दिन में 13 लोगों की मौत, 209 नागरिक घायल, 194 अधिकारियों को चोट

By भाषा | Published: September 12, 2020 01:14 PM2020-09-12T13:14:34+5:302020-09-12T13:14:34+5:30

रक्षा मंत्रालय ने 13 लोगों की मौत की जानकारी दी है और बताया है कि 209 नागरिक घायल हैं तथा 194 अधिकारियों को चोट आई है।

Colombia Protests after death 13 people killed in two days 209 civilians injured 194 officers hurt | कोलंबिया: मौत के बाद विरोध प्रदर्शन, दो दिन में 13 लोगों की मौत, 209 नागरिक घायल, 194 अधिकारियों को चोट

जांच के आगे बढ़ने से अब तक सात अधिकारी निलंबित हो चुके हैं।  (file photo)

Highlightsप्रदर्शन में दो दिन में 13 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि जेवियर ओर्डोनेज नामक व्यक्ति की मौत के बाद बोगोटा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। हालांकि दूसरी रात छोटे प्रदर्शन हुए। शहर की दर्जनों बसें इस दौरान क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें से 13 में आग लगा दी गई। अशांति के दौरान 60 पुलिस थानों की चारदीवारों को भी नुकसान पहुंचा है।

बोगोटाः कोलंबिया में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद हुए विरोध प्रदर्शन में दो दिन में 13 लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि जेवियर ओर्डोनेज नामक व्यक्ति की मौत के बाद बोगोटा में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। हालांकि दूसरी रात छोटे प्रदर्शन हुए। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस के साथ झड़प हुई। रक्षा मंत्रालय ने 13 लोगों की मौत की जानकारी दी है और बताया है कि 209 नागरिक घायल हैं तथा 194 अधिकारियों को चोट आई है।

शहर की दर्जनों बसें इस दौरान क्षतिग्रस्त हुईं जिनमें से 13 में आग लगा दी गई। अशांति के दौरान 60 पुलिस थानों की चारदीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। शहर में हिंसा शुरू होने के बाद रक्षा मंत्री कार्लोस तरुजिलो होम्स ने ओर्डोनेज की हिरासत के दौरान पुलिस द्वारा बुधवार तड़के किसी भी तरह के अवैध कदम उठाने के लिए पुलिस की तरफ से माफी मांगी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनुशासनात्मक सुनवाई के आदेश दिए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि अधिकारियों ने हत्या की है और पद का दुरुपयोग किया है। जांच के आगे बढ़ने से अब तक सात अधिकारी निलंबित हो चुके हैं। 

Web Title: Colombia Protests after death 13 people killed in two days 209 civilians injured 194 officers hurt

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे