इस देश में महिलाओं का खतना कराने की प्रथा को अपराध घोषित करने की तैयारी

By भाषा | Published: May 2, 2020 10:42 PM2020-05-02T22:42:17+5:302020-05-02T22:42:17+5:30

सूडान समेत कई अन्य देशों, एशिया और पश्चिम एशिया में महिलाओं का खतना कराने की काफी पुरानी प्रथा रही है, जहां इसे रूढ़िवादी परंपराओं के तहत महिलाओं की यौन इच्छा को कम करने के तौर पर देखा जाता है।

Circumcision of women to be declared a crime in Sudan | इस देश में महिलाओं का खतना कराने की प्रथा को अपराध घोषित करने की तैयारी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsसूडान के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि वे महिलाओं का खतना कराने की प्रथा को अपराध घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं।सरकार पहले ही इस संबंध में ऐतिहासिक मसौदा कानून को मंजूरी दे चुकी है।

सूडान के अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि वे महिलाओं का खतना कराने की प्रथा को अपराध घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं। सरकार पहले ही इस संबंध में ऐतिहासिक मसौदा कानून को मंजूरी दे चुकी है।

समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को मिली मसौदे की एक प्रति के अनुसार आपराधिक संहिता में प्रस्तावित संशोधन के तहत अगर कोई व्यक्ति यदि इस अपराध का दोषी पाया जाता है, तो उसे तीन साल की कैद की सजा हो सकती है।

कानून को अभी भी मंत्रिमंडल और संप्रभु परिषद की संयुक्त बैठक द्वारा अनुमोदित किया जाना बाकी है। सूडान समेत कई अन्य देशों, एशिया और पश्चिम एशिया में महिलाओं का खतना कराने की काफी पुरानी प्रथा रही है, जहां इसे रूढ़िवादी परंपराओं के तहत महिलाओं की यौन इच्छा को कम करने के तौर पर देखा जाता है।

संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी की 2014 की रिपोर्ट के अनुसार सूडान में 15 से 49 वर्ष की आयु की लगभग 87 प्रतिशत महिलाओं और बच्चियों का खतना कराना पड़ा है।

Web Title: Circumcision of women to be declared a crime in Sudan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे