चीन को नजरअंदाज कर अमेरिका ने ताइवान को 66 एफ-16 युद्धक विमान बेचे जाने की मंजूरी दी

By भाषा | Published: August 21, 2019 12:38 PM2019-08-21T12:38:36+5:302019-08-21T12:38:36+5:30

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में बताया राष्ट्रपति ने इस प्रस्तावित बिक्री को हरी झंडी दे दी थी। ताइवान के राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया कि इससे उनकी हवाई रक्षा क्षमता बढ़ेगी और यह आत्मरक्षा में मदद मिलेगी।

China, US approves sale of 66 F-16 warplanes to Taiwan | चीन को नजरअंदाज कर अमेरिका ने ताइवान को 66 एफ-16 युद्धक विमान बेचे जाने की मंजूरी दी

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में बताया राष्ट्रपति ने इस प्रस्तावित बिक्री को हरी झंडी दे दी थी।

Highlights चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अपने में मिलाने की प्रतीक्षा में है।लेकिन यह एक स्वायत्त शासन वाला द्वीप है और अमेरिका का करीबी सहयोगी है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने ताइवान को 66 ‘एफ-16’ युद्धक विमान बेचे जाने की मंगलवार को मंजूरी दी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ताइवान को लॉकहीड मार्टिन निर्मित युद्धक विमान का अत्याधुनिक संस्करण ‘एफ-16सी/डी ब्लॉक 70’ मिलेगा। यह सौदा आठ अरब अमेरिकी डॉलर का है।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने एक बयान में बताया राष्ट्रपति ने इस प्रस्तावित बिक्री को हरी झंडी दे दी थी। ताइवान के राष्ट्रपति के एक प्रवक्ता ने यह कहते हुए एक बयान जारी किया कि इससे उनकी हवाई रक्षा क्षमता बढ़ेगी और यह आत्मरक्षा में मदद मिलेगी।

चीन को यह योजना नागवार लग सकती है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और उसे अपने में मिलाने की प्रतीक्षा में है। लेकिन यह एक स्वायत्त शासन वाला द्वीप है और अमेरिका का करीबी सहयोगी है।

वहीं चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने सोमवार को कहा कि यह चीन के आंतरिक मामले में गंभीर हस्तक्षेप है और अमेरिका को यह सौदा ‘तत्काल रद्द’ कर देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर अमेरिका को इसके परिणाम भुगतने होंगे। 

Web Title: China, US approves sale of 66 F-16 warplanes to Taiwan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे