लाइव न्यूज़ :

China-Taiwan Tension: चीन ने ताइवान के पास 14 युद्धपोत, 7 सैन्य विमान एवं चार गुब्बारे भेजे, ताइवान ने लगाया आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 08, 2024 11:24 AM

China-Taiwan Tension:चीन सरकार ने आवश्यकता पड़ने पर सैन्य बल के माध्यम से ताइवान पर कब्जा करने का संकल्प लिया है तथा वह लगभग हर रोज द्वीप के निकट अपने पोत और सैन्य विमान भेजता है।

Open in App

China-Taiwan Tension:चीन ने ताइवान पर अपने दावों को लेकर दबाव बनाने की रणनीति के तहत द्वीप के निकट 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान और चार गुब्बारे भेजे। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। चीन ने ऐसे समय में ये सैन्य गतिविधियां की हैं जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की अमेरिका समेत प्रशांत क्षेत्र के सहयोगी देशों की हालिया यात्रा के जवाब में बीजिंग द्वीप के आसपास सैन्य अभ्यास कर सकता है।

चीन दो करोड़ 30 लाख लोगों की आबादी वाले स्वशासित ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और ताइवान के साथ अन्य देशों के औपचारिक संबंधों पर आपत्ति जताता है। अमेरिका समेत अधिकतर देश ताइवान को एक देश के रूप में मान्यता नहीं देते लेकिन अमेरिका अनौपचारिक तौर पर ताइवान का प्रमुख समर्थक है और इसे हथियार बेचता है। चीन सरकार ने आवश्यकता पड़ने पर सैन्य बल के माध्यम से ताइवान पर कब्जा करने का संकल्प लिया है तथा वह लगभग हर रोज द्वीप के निकट अपने पोत और सैन्य विमान भेजता है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, शनिवार सुबह छह बजे से रविवार सुबह छह बजे के बीच 24 घंटे में 14 युद्धपोत, सात सैन्य विमान और चार गुब्बारे देखे गए। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से छह विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया जो ताइवान और चीन का एक अनौपचारिक सीमा क्षेत्र है। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से एक गुब्बारा द्वीप के उत्तरी सिरे से होकर गुजरा। 

टॅग्स :चीनTaiwan
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपारिस्थितिकी संतुलन को बिगाड़ सकता है चीन का सबसे बड़ा बांध

भारतसमुद्र में चीन की दादागीरी रोकेंगे भारत के परिष्कृत युद्धपोत 

विश्वJapan-Russia Bans: 335 वस्तु की सूची, 23 जनवरी से रूस को निर्यात नहीं?, जापान ने हांगकांग के 11, चीन के 7, तुर्की के 8 समूह को किया बैन!

कारोबारIndian Economy 2025: 6.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान?, संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा, एशिया में भारत की हालत बेहतर

कारोबारAutomobile Industry: 78 लाख करोड़ के साथ नंबर-1 अमेरिका, 47 लाख करोड़ के साथ नंबर-2 चीन, 22 लाख करोड़ के साथ तीसरे पायदान पर भारत, जानिए नितिन गडकरी का लक्ष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वIsrael cabinet Gaza ceasefire agreement: इजरायली सुरक्षा कैबिनेट ने हमास के साथ गाजा युद्धविराम समझौते को मंजूरी दी

विश्वIsrael cabinet Gaza ceasefire agreement: 33 बंधकों की सूची में फ्रांसीसी-इजराइली नागरिक ओफर केल्डरोन और ओहाद याहालोमी के नाम भी शामिल, राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा

विश्वPakistan African coast: नौका पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका?, अफ्रीका के अटलांटिक तट पर हादसा

विश्वPakistan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल जेल की सजा, पत्नी बुशरा को भी जेल; जानिए क्या है मामला

विश्वIsrael-Hamas Ceasefire: हमास के साथ समझौते पर बोले पीएम नेतन्याहू, बंधकों को रिहा करने पर बनी सहमति