कोरोना काल में चीन में एक और वायरस का कहर, 7 की मौत, 60 लोग संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 6, 2020 05:59 AM2020-08-06T05:59:11+5:302020-08-06T05:59:11+5:30

दुनिया भर में कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से ही फैला है। साल 2019 के आखिरी महीनों में सबसे पहले चीन के वुहान शहर में ही कोविड-19 के मरीज मिले थे। जिसके बाद ये धीरे-धीरे विश्व के 190 से ज्यादा देशों में फैल गया है।

China SFTSV Virus alert 7 dead, 60 take ill Know about SFTSV | कोरोना काल में चीन में एक और वायरस का कहर, 7 की मौत, 60 लोग संक्रमित

(SFTSV Virus) प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights मनुष्यों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चीन में चेतावनी जारी की गई है।पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में साल की पहली छमाही में एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।

बीजिंग: कोरोना वायरस के काल में चीन में एक नयी संक्रामक बीमारी फैल गई है। चीन में इस नए वायरस से सात लोगों की मौत हो गयी है। इस संक्रामक बीमारी से चीन में 60 लोग संक्रमित हैं। चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार (5 अगस्त) को यह जानकारी दी है। चीनी मीडिया के मुताबिक मनुष्यों के बीच संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर चीन में चेतावनी जारी की गई है। इस वायरस को एसएफटीएस वायरस (SFTSV Virus) कहते हैं।

पूर्वी चीन के जियांग्सू प्रांत में साल की पहली छमाही में एसएफटीएस वायरस से 37 से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। सरकारी ग्लोबल टाइम्स ने खबरों के हवाले से कहा कि बाद में पूर्वी चीन के अन्हुई प्रांत में 23 लोगों के संक्रमित होने का पता चला। 

एसएफटीएस वायरस से संक्रमित जियांग्सू की राजधानी नानजियांग की एक महिला को शुरू में खांसी और बुखार के लक्षण दिखाई दिये थे। डॉक्टरों को उसके शरीर में ल्यूकोसाइट और प्लेटलेट के कम होने का पता चला। एक महीने के इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी गयी। 

जानें क्या है एसएफटीएस वायरस (SFTSV Virus)

रिपोर्ट के अनुसार, अन्हुई और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में कम से कम सात लोगों की वायरस से मौत हो गयी। एसएफटीएस वायरस नया नहीं है। चीन में 2011 में इसका पता चला था। विषाणु विज्ञानियों का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले किलनी (टिक) जैसे कीड़े से मनुष्य में फैल सकता है और फिर मानव जाति में इसका प्रसार हो सकता है। 

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 1.87 करोड़ मामले और 7 लाख से अधीक मौतें

दुनिया भर में कोरोना वायरस से 18,731,919 लोग संक्रमित हैं और 7 लाख से अधीक लोगों की मौत हो गई है। दुनिया भर में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी 1.2 करोड़ हो गई है। अबतक दुनिया भर में कोविड-19 से  705,026 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना से विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। उसके बाद दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे पर भारत है। 

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 19,08,254 है। इसके अलावा 39,795 लोगों की मौत हुई है और उपचार के बाद 12,82,215 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए हैं। 

(पीटीआई-इनपुट के साथ)

Web Title: China SFTSV Virus alert 7 dead, 60 take ill Know about SFTSV

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे