प्रेगनेंट किशोरी की हत्या कर गर्भ से बच्चा निकाला, शिकागो में दिल दहलाने वाला मामला

By भाषा | Published: May 17, 2019 01:06 PM2019-05-17T13:06:20+5:302019-05-17T13:06:20+5:30

पुलिस ने तीन लोगों पर एक गर्भवती किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है जिसकी मौत के बाद उसके गर्भ से उसका अजन्मा बच्चा निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि मार्लेना ओचाओ लोपेज (19) को 23 अप्रैल को एक परिचित के घर इस वादे से बुलाया गया कि उसे बच्चे के काम आने वाला सामान मुफ्त में दिए जाएगा लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बच्चे को गर्भ से निकाल लिया गया।

Chicago Police say the woman who was strangled before her unborn son was cut from her womb had bought baby clothes from her alleged killer before the day she died. | प्रेगनेंट किशोरी की हत्या कर गर्भ से बच्चा निकाला, शिकागो में दिल दहलाने वाला मामला

पुलिस ने बताया कि लापता लोपेज के मामले के अहम मोड़ तब आया जब उन्हें फिग्युरोआ के साथ सात मई को फेसबुक पर उसकी बातचीत का पता चला।

Highlightsक्लारिसा फिग्युरोआ (46) और उसकी बेटी डेसीरी (24) पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। फिग्युरोआ के प्रेमी पिओट्र बोबाक (40) पर पुलिस ने हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाया है।

अमेरिका के शिकागो में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन लोगों पर एक गर्भवती किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है जिसकी मौत के बाद उसके गर्भ से उसका अजन्मा बच्चा निकाल लिया गया।

पुलिस ने बताया कि मार्लेना ओचाओ लोपेज (19) को 23 अप्रैल को एक परिचित के घर इस वादे से बुलाया गया कि उसे बच्चे के काम आने वाला सामान मुफ्त में दिए जाएगा लेकिन वहां पहुंचने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बच्चे को गर्भ से निकाल लिया गया।

क्लारिसा फिग्युरोआ (46) और उसकी बेटी डेसीरी (24) पर फर्स्ट डिग्री हत्या का आरोप लगाया गया है। फिग्युरोआ के प्रेमी पिओट्र बोबाक (40) पर पुलिस ने हत्या की बात छिपाने का आरोप लगाया है। शिकागो पुलिस प्रमुख एडी जॉनसन ने एक संवाददाता सम्मेलन में अपराध को ‘‘जघन्य और बेहद व्यथित’’ करने वाला बताया।

जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि इस समय परिवार पर क्या बीत रही होगी । इस समय उनके घर में खुशियां मनायी जानी चाहिए थीं लेकिन इसके बजाय वे मां और संभवत: बच्चे के जाने का शोक मना रहे हैं।’’ ओचाओ लोपेज को आखिरी बार जिस समय देखा गया उसके चार घंटे के भीतर फिग्युरोआ ने आपात सेवाओं को फोन करते हुए दावा किया कि उसने एक बच्चे को जन्म दिया है जो सांस नहीं ले रहा है।

नवजात को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बच्चे की चिकित्सीय स्थिति के बारे में बताने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि लापता लोपेज के मामले के अहम मोड़ तब आया जब उन्हें फिग्युरोआ के साथ सात मई को फेसबुक पर उसकी बातचीत का पता चला।

पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार की रात को फिग्युरोआ के घर की तलाशी लेने के दौरान कूड़े के डिब्बे में लोपेज का शव पाया जिसे वहां छुपा कर रखा गया था। डीएनए जांच में यह साबित हो गया कि बच्चा ओचाओ लोपेज का है जिसके बाद पुलिस ने तलाशी वारंट निकलवाया। 

Web Title: Chicago Police say the woman who was strangled before her unborn son was cut from her womb had bought baby clothes from her alleged killer before the day she died.

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे