Operation Bomo's Anger: बोको हराम के 1000 चरमपंथी ढेर, चाड की सेना ने की कार्रवाई, 92 जवान शहीद, 196 घायल

By भाषा | Published: April 10, 2020 05:38 PM2020-04-10T17:38:31+5:302020-04-10T17:38:31+5:30

चाड के सशस्त्र बल सबसे अधिक सम्मानित व सबसे अधिक मजबूत है। उसने युद्ध और विद्रोह के दौर में दशकों से एक प्रतिष्ठा बनाई है। वर्ष 2013 में चाड की सेना ने उत्तरी माली के रेगिस्तान में अल-कायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकियों के खिलाफ एक सफल अभियान किया था।

Chadian troops 'kill 1,000 Boko Haram fighters' in Lake Chad | Operation Bomo's Anger: बोको हराम के 1000 चरमपंथी ढेर, चाड की सेना ने की कार्रवाई, 92 जवान शहीद, 196 घायल

सुदूर पश्‍चिमी झील के पास नाइजीरिया के जिहादियों के इस संगठन से चाड की सेना लंबे समय से जंग लड़ रही है। (file photo)

Highlightsअभियान के तहत चाड, नाइजीरिया, नाइजर और कैमरून के बीच एक बड़े क्षेत्र से चरमपंथियों का सफाया कर दिया गया है।लंबे समय से चल रहे संघर्ष के दौरान दसियों हजारों लोगों की जान ली है और लाखों को बेघर किया है।

नदजामेनाः चाड की सेना ने लेक चाड के द्वीपों पर सैन्य अभियान चला कर बोको हराम के 1000 लड़ाकों को मार गिराया। सेना के प्रवक्ता कर्नल अजीम बेरमांडोआ ने बृहस्पतिवार को बताया कि आठ दिन चली लड़ाई में 52 जवान शहीद हुए और 196 जवान जख्‍मी हैं।

इस अभियान के तहत चाड, नाइजीरिया, नाइजर और कैमरून के बीच एक बड़े क्षेत्र से चरमपंथियों का सफाया कर दिया गया है। पिछले महीने बोको हराम ने घातक हमला कर चाड के 92 सैनिकों को मार डाला था। बोको हराम संगठन के चरमपंथियों ने एक दशक से भी लंबे समय से चल रहे संघर्ष के दौरान दसियों हजारों लोगों की जान ली है और लाखों को बेघर किया है।

इस अभियान में सेना ने चाड के अलावा नाइजर और नाइजीरिया की सीमा से लगते चाड झील क्षेत्र के दुर्गम इलाके में आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। सुदूर पश्‍चिमी झील के पास नाइजीरिया के जिहादियों के इस संगठन से चाड की सेना लंबे समय से जंग लड़ रही है।

प्रवक्‍ता आजिम बर्मादोआ ने बताया, ‘हमारे जवानों ने बोको हरम (Boko Haram) के दो आइलैंड बेस पर कब्‍जा कर लिया और नाइजर व नाइजीरिया के चाड ढील के तटों पर भी तैनात हो गए। ये सब तब तक अपने स्‍थान पर डटे रहेंगे जब तक देश की सेना न पहुंच जाए।

यह इलाका इतना निर्जन है कि तुरंत यह बताना असंभव है कि इसके कारण लोगों पर क्‍या प्रभाव होगा।’ वर्ष 2009 में पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हरम द्वारा विद्रोह की शुरुआत हुई थी जिसमें 30,000 से अधिक लोग मारे गए और लाखों लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हो गए थे। 

Web Title: Chadian troops 'kill 1,000 Boko Haram fighters' in Lake Chad

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे