बोको हराम ने की अंतिम संस्कार से लौट रहे 23 लोगों की हत्या

By भाषा | Published: July 28, 2019 10:10 AM2019-07-28T10:10:02+5:302019-07-28T10:10:02+5:30

घटनास्थल से 23 शव बरामद किए हैं। न्गांजई जिले के एक अधिकारी ने घटना और मृतकों की संख्या दोनों की पुष्टि की है।

Boko Haram kills 23 mourners after Nigeria funeral | बोको हराम ने की अंतिम संस्कार से लौट रहे 23 लोगों की हत्या

प्रतीकात्मक फोटो

बोको हराम के बंदूकधारियों ने नाइजीरिया में अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय मिलिशिया और निवासियों ने बताया कि ये लोग एक अंतिम संस्कार से लौट रहे थे।

स्थानीय मिलिशिया नेता बुनु बुकर मुस्तफा ने बताया कि मैदुगुरी के समीप न्गांजई जिले में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे पुरुषों के एक समूह पर शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय समयानुसार करीब साढ़े 10 बजे तीन मोटरसाइकिलों पर आए हमलावरों ने गोलियां चला दीं।

मुस्तफा ने बताया, ‘‘हमारे लोगों ने घटनास्थल से 23 शव बरामद किए हैं।’’ न्गांजई जिले के एक अधिकारी ने घटना और मृतकों की संख्या दोनों की पुष्टि की है।

Web Title: Boko Haram kills 23 mourners after Nigeria funeral

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे