इंग्लिश चैनल में डूबी नौका, कम से कम 27 की मौत
By भाषा | Published: November 25, 2021 12:43 AM2021-11-25T00:43:11+5:302021-11-25T00:43:11+5:30
पेरिस, 24 नवंबर (एपी) इंग्लिश चैनल में नौका डूबने से उसमें सवार ब्रिटेन जा रहे कम से कम 27 प्रवासियों की मौत हो गई।
फ्रांसीसी पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बुधवार शाम तक संयुक्त रूप से फ्रांस और ब्रिटिश बचावकर्मी जीवित लोगों की तलाश कर रहे थे।
नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि नौका में 50 लोग सवार थे। यात्री किस देश के नागरिक थे यह नहीं बताया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।