बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने पीएम पद से दिया इस्तीफा
By भाषा | Published: December 19, 2018 06:00 AM2018-12-19T06:00:30+5:302018-12-19T06:00:30+5:30
बेल्जियम के प्राधनमंत्री चार्ल्स मिशेल ने इस्तीफा दे दिया है। आव्रजन पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक समझौते का समर्थन करने के बाद गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।
बेल्जियम के प्राधनमंत्री चार्ल्स मिशेल ने इस्तीफा दे दिया है। आव्रजन पर संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक समझौते का समर्थन करने के बाद गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी ने उनकी सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इसके बाद से उनकी सरकार पर दवाब बढ़ रहा था।
मिशेल ने बेल्जियम के सांसदों से मंगलवार को कहा, ‘‘ मैं अपने इस्तीफे की पेशकश करने का निर्णय ले रहा हूं। अब मैं राजा को सूचित करने जा रहा हूं।’’
AFP news agency: Belgian Prime Minister Charles Michel announces resignation
— ANI (@ANI) December 18, 2018
सांसद मांग कर रहे थे कि मिशेल की सरकार विश्वास मत का सामना करे लेकिन वह अबतक इससे इनकार करते आए थे।
एपी नोमान वैभव वैभव 1912 0111 ब्रसेल्स