बालीः 'सीक्रेट पोर्न विला' तलाश रहे पुलिस अधिकारी, जानें क्यों है चर्चा में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 10, 2021 07:23 PM2021-06-10T19:23:19+5:302021-06-10T19:32:30+5:30

इंडोनेशिया में पोर्नोग्राफी कानूनों का उल्लंघन करने वालों को कई साल तक की जेल हो सकती है। 

Bali's 'secret porn villa' Cops scour X-rated videos to trace infamous tourist spot | बालीः 'सीक्रेट पोर्न विला' तलाश रहे पुलिस अधिकारी, जानें क्यों है चर्चा में...

Representational photo

Highlights2020 में महामारी के दौरान बहुत सारे पर्यटकों और सोशल मीडिया सितारों ने इस स्थान का दौरा किया है। स्थानीय पुलिस को कुख्यात पोर्नोग्राफी हॉटस्पॉट के बारे में पता चला है। कई को गलत कारणों से निर्वासित कर दिया गया।

बालीः इंडोनेशिया के बाली में पुलिस अधिकारी एक गुप्त 'पोर्न विला' की तलाश में हैं। जहां कोविड महामारी के दौरान कई अश्लील वीडियो शूट किए गए हैं।

इंडोनेशिया में सख्त पोर्नोग्राफी विरोधी कानून हैं। यहां अपराध पर भारी दंड और कानूनी कार्रवाई का जाती है। हाल ही में, रूसी 'पोर्न प्रिंसेस' वेरोनिका ट्रोशिना अपने प्रेमी मिखाइल मोरोज़ोव के साथ बाली में माउंट बटूर की पवित्र पहाड़ी पर एक सेक्स वीडियो फिल्माने के लिए आलोचनाओं के घेरे में आ गई थी।

दरअसल, ट्रोशिना के वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस को कुख्यात पोर्नोग्राफी हॉटस्पॉट के बारे में पता चला है। बाली दुनिया के शीर्ष पर्यटन स्थलों में से एक है। 2020 में महामारी के दौरान बहुत सारे पर्यटकों और सोशल मीडिया सितारों ने इस स्थान का दौरा किया है।

कई को गलत कारणों से निर्वासित कर दिया गया। देश में पोर्नोग्राफी कानूनों का उल्लंघन करने वालों को कई साल तक की जेल हो सकती है। मई 2021 में, एक कनाडाई पर्यटक को स्थानीय संस्कृति का अनादर करने के लिए निर्वासित कर दिया गया था।

कहाँ है बाली पोर्न विला ?

टिकटॉक पर एक व्यापक रूप से प्रसारित वीडियो ने सबसे पहले गुप्त 'पोर्न विला' का पर्दाफाश किया। जिसमें कैप्शन लिखा है- "पोर्न विला में आपका स्वागत है।" वीडियो में अधिकांश पोर्नस्टार सछोटे कपड़े पहने हैं। सभी विदेशी हैं। 

वायरल वीडियो को जल्द ही इंडोनेशियाई मीडिया में एक 'सेक्स पार्टी' करार दिया गया। इसके बाद पुलिस ने 'पोर्न विला' संपत्ति के मालिक की तलाश शुरू कर दी। जांच के बाद अधिकारियों ने कहा कि वहां पर कोई मौजूद नहीं था। 

बाली नगर निगम के पुलिस प्रमुख IGA केरता सूर्यनगर ने कहा कि पुलिस अभी भी बिल्डिंग परमिट की जांच कर रही है। हम कई बार वायरल विला का दौरा कर चुके हैं, लेकिन वह खाली था। हम केवल तभी कार्रवाई करेंगे, जब विला के मालिक या उनके प्रतिनिधि को ढूंढ लेंगे। 

Web Title: Bali's 'secret porn villa' Cops scour X-rated videos to trace infamous tourist spot

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे