ऑस्ट्रेलिया: चाकूधारी ने किया भीड़ पर हमला, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
By पल्लवी कुमारी | Published: November 9, 2018 01:17 PM2018-11-09T13:17:36+5:302018-11-09T13:19:49+5:30
ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने हमलावर को रोकने के लिए उसपर गोली चलायी। हमलावर गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने चाकू से भीड़ पर हमला करके एक व्यक्ति की हत्या कर दी और दो को गंभीर रूपसे जख्मी कर दिया। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो हमलावर चाकू लहरा रहा था। पुलिस ने हमलावर को रोकने के लिए उस पर गोली चलायी। घायल हमलावर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उसकी हालात गंभीर बतायी जा रही है। मेलबोर्न पुलिस अभी इसे आंतकवादी हमला नहीं मान रही है।
अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हुई है। घटनास्थल पर पुलिस को एक जलती हुई कार भी मिली है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। विक्टोरिया पुलिस अधीक्षक डेविड क्लेटन ने घटना के कुछ ही समय बाद संवाददाताओं से कहा कि हमला उस वक्त हुआ , जब लोगों ने जलती कार के पास संदिग्ध को देखा था।
पुलिस के चाकूधारी ने पुलिस के जवानों पर भी हमला करने की कोशिश की जिसकी वजह से उन्हें बचाव में गोली चलानी पड़ी।
Australian police report multiple people hurt in a rush hour stabbing in Melbourne: AFP news agency
— ANI (@ANI) November 9, 2018
पुलिस अधीक्षक डेविड क्लेटन के मुताबिक, पुलिस को बूर्के रोड पर एक कार में आग लगाए जाने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के कार से उतरते वक्त आरोपी चाकू लेकर लोगों को धमका रहा था। इसी के चलते पुलिस ने उस पर गोली चला दी।
#UPDATE: Hundreds of police are on-scene on Bourke Street in Melbourne’s CBD after reports of a ‘serious incident’. #9Newshttps://t.co/3LxsLzLDIkpic.twitter.com/XgtUbF9cwh
— Nine News Melbourne (@9NewsMelb) November 9, 2018
हमले में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। एक तो गले और सिर में चोट लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह भी साफ कर दिया है कि इस हमले को वह आतंकवाद से जोड़ कर नहीं देख रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।