इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में स्मोक ग्रेनेड विस्फोट, दो जवान घायल
By भाषा | Published: December 3, 2019 09:32 AM2019-12-03T09:32:57+5:302019-12-03T09:32:57+5:30
इंडोनेशिया की राजधानी में स्मोक ग्रेनेड विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। पुलिस ने हमले की आशंका से इनकार किया है। जकार्ता के पुलिस प्रमुख गतोत एडी ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ हम लोग इसकी जांच कर रहे हैं कि वहां स्मोक ग्रेनेड क्यों था।’’ उन्होंने बताया कि दो जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एक के हाथ में जख्म है और एक के पैर में जख्म है। एक प्रश्न के जवाब में गतोत ने कहा कि हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है।
Blast reported in the Indonesian capital Jakarta says the police: AFP news agency
— ANI (@ANI) December 3, 2019