आर्मेनिया और अजरबैजान में लड़ाईः 18 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल, जानिए मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 28, 2020 03:24 PM2020-09-28T15:24:42+5:302020-09-28T17:58:23+5:30

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने इस बीच कहा कि उनकी तरफ भी सैन्य नुकसान हुआ है हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। आर्मेनिया ने यह दावा भी किया कि अजरबैजान के चार हेलिकॉप्टरों को मार गिराया गया और 33 टैंकों तथा लड़ाकू वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

Armenia and Azerbaijan war 18 killed more than 100 injured | आर्मेनिया और अजरबैजान में लड़ाईः 18 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल, जानिए मामला

अजरबैजान के कुछ क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाया गया है तथा कुछ प्रमुख शहरों में कर्फ्यू के आदेश भी दिये गए हैं।  (file photo)

Highlightsआर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक 16 सैनिक और दो आम नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।अजरबैजान ने पूर्व में किये गए उस दावे को खारिज किया था कि उसके दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है। अजरबैजान के तहत आता है लेकिन यहां पर 1994 से ही आर्मेनिया द्वारा समर्थित बलों का कब्जा है।

येरेवानः आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच विवादित अलगाववादी क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर फिर से लड़ाई शुरू हो गई है। आर्मेनिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि अब तक 16 सैनिक और दो आम नागरिक मारे गए हैं और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलियेव ने इस बीच कहा कि उनकी तरफ भी सैन्य नुकसान हुआ है हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। आर्मेनिया ने यह दावा भी किया कि अजरबैजान के चार हेलिकॉप्टरों को मार गिराया गया और 33 टैंकों तथा लड़ाकू वाहनों को भी निशाना बनाया गया।

अजरबैजान ने पूर्व में किये गए उस दावे को खारिज किया था कि उसके दो हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया है। जिस इलाके में आज सुबह लड़ाई शुरू हुई है, वह अजरबैजान के तहत आता है लेकिन यहां पर 1994 से ही आर्मेनिया द्वारा समर्थित बलों का कब्जा है।

लड़ाई शुरू होने की वजह का पता नहीं चल सका है लेकिन इससे पहले जुलाई में झड़पें हुई थीं जिनमें दोनों तरफ के मिलाकर कुल 16 लोगों की मौत हुई थी। अजरबैजान के कुछ क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाया गया है तथा कुछ प्रमुख शहरों में कर्फ्यू के आदेश भी दिये गए हैं।

आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच विवादित क्षेत्र को लेकर लड़ाई जारी

आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच विवादित क्षेत्र नागोरनो-काराबाख को लेकर एक दिन पहले शुरू हुई लड़ाई सोमवार को भी जारी रही। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घातक हमले करने का आरोप लगाया है। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि आर्मीनियाई बलों ने सोमवार सुबह टारटार शहर पर गोलाबारी शुरू कर दी।

वहीं, आर्मीनिया के अधिकारियों ने कहा कि लड़ाई रातभर जारी रही और अजरबैजान ने सुबह के समय घातक हमले शुरू कर दिए। अजरबैजान के रक्षा मंत्रालय ने इंटरफैक्स समाचार एजेंसी को सोमवार को बताया कि लड़ाई में आर्मीनिया के 550 से अधिक सैनिक मारे गए हैं।

वहीं, आर्मीनिया के अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया है। आर्मीनिया ने यह दावा भी किया कि अजरबैजान के चार हेलिकॉप्टरों को मार गिराया गया। जिस इलाके में आज सुबह लड़ाई शुरू हुई, वह अजरबैजान के तहत आता है लेकिन यहां पर 1994 से ही आर्मीनिया द्वारा समर्थित बलों का कब्जा है। अजरबैजान के कुछ क्षेत्रों में मार्शल लॉ लगाया गया है तथा कुछ प्रमुख शहरों में कर्फ्यू के आदेश भी दिए गए हैं। 

 मेक्सिको के बार में गोलीबारी, 11 की मौत

गुआनाजुआटो के एक बार में रविवार को एक बंदूकधारी ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। सरकारी अभियोजकों ने कहा कि जराल डेल प्रोग्रेसो शहर के निकट स्थित बार में गोलियों से छलनी शव मिले। यह इलाका मिकोआकैन राज्य की सीमा के निकट है और यही जालिस्को गिरोह के लिए घुसपैठ का स्थल है जो गुआनाजुआटो में आना चाहता है।

स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मृतकों में से चार महिलाएं हैं जो संभवत: बार में काम करती थीं। इस हमले के पीछे कारण पता नहीं चल पाया है हालांकि इसे अंजाम देने के पीछे मादक पदार्थ गिरोहों का हाथ होने के संकेत मिले हैं।

Web Title: Armenia and Azerbaijan war 18 killed more than 100 injured

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे