पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ अपराध का एक और मामला, गर्भवती ईसाई महिला की मारी गोली

By भाषा | Published: January 26, 2020 04:43 PM2020-01-26T16:43:01+5:302020-01-26T16:43:01+5:30

Another case of crime against minorities in Pakistan, shot of pregnant Christian woman | पाकिस्‍तान में अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ अपराध का एक और मामला, गर्भवती ईसाई महिला की मारी गोली

पति की शिकायत पर दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

Highlightsपाकिस्तान में 36 वर्षीय गर्भवती ईसाई महिला को उस समय गोली मार दी पुलिस ने घटना के पीछे लूटपाट की संभावना से इनकार किया है।

पाकिस्तान के कराची में दो अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय गर्भवती ईसाई महिला को उस समय गोली मार दी जब वह स्कूल के बाहर खड़ी थी। पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक किरन नामक गर्भवती महिला अपने पति अमजद के साथ कोरांगी इलाके के कराची पब्लिक स्कूल में अपने बेटे का नामांकन कराने गई थी।

अखबार ने बताया कि हमले के वक्त महिला कार में पति और बेटे का स्कूल से आने का इंतजार कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार आए हमलावर गोली मारकर भाग गए। खबर के मुताबिक महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सीने में गंभीर जख्म आई है और गोली उसके हाथ से होकर गुजरी है।

हालांकि, महिला की सेहत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने घटना के पीछे लूटपाट की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला से कोई लूटपाट नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। खबर के मुताबिक पति की शिकायत पर दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है। 

Web Title: Another case of crime against minorities in Pakistan, shot of pregnant Christian woman

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे